इस घटना के बाद डीएफओ जितेन्द्र उपाध्याय ने पीड़िता के विरूद्व झूठे आरोप लगा कर कार्रवाई के लिए मुख्य वन संरक्षक को पत्र प्रेषित कर दिया है। पीड़िता का कहना है कि उसे विभागिय वाट्स एप ग्रूप से भी हटा दिया गया है, ताकि वे सरकारी काम सही तरीके से ना कर सके। शिकायत में पीड़िता ने डीएफओ उपाध्याय के विरूद्व अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की है।