31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कई पीढ़ियों ने कायम रखी है 169 साल पुरानी रामलीला, 26 अक्टूबर से शुरू

सिरकोनी विकास खंड के गोपीपुर गांव की ऐतिहासिक बुढ़वा बाबा रामलीला 26 अक्टूबर से शुरू हो रही है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

up online

•

Updated: 25 Oct 2015, 12:03 PM IST

ramlila

ramlila

जौनपुर.
सिरकोनी विकास खंड के गोपीपुर गांव की ऐतिहासिक बुढ़वा बाबा
रामलीला 26 अक्टूबर से शुरू हो रही है। यह 169 साल पुरानी रामलीला है। इस
ऐतिहासिक रामलीला का समस्त किरदार गांव के लोग ही निभाते हैं। जो लोग बाहर
महानगरों में नौकरी करते हैं चाहे सरकारी या प्राइवेट वे सभी रामलीला में
किरदार अदा करने के लिए समय पर उपस्थित हो जाते हैं।


जानकारी के
मुताबिक, सन 1844 में गांव में भारी सूखा पड़ा। लोग खेती को लेकर बहुत
चिंतित थे। उसी गांव के दक्षिण दिशा में हनुमान जी के मंदिर पर एक महात्मा
रघुनाथ दास उर्फ बुढ़वा बाबा के पास गांव के लोग गए। उन्होंने कहा कि आप
सभी लोग यदि राम जी के चरित्र की लीला करें तो संभव है कि वर्षा होगी।
महात्मा की बातों को लोगों ने माना और रामलीला करने का निश्चय किया।


धूमधाम
से लोगों ने दशमी मनाई। फिर क्या था दूसरे दिन एक छोटा सा बादल ऐसा बरसा
कि सारा इलाका जलमग हो गया। तभी से लोग रामलीला का आयोजन करते चले आ रहे
हैं। पहले यह रामलीला कई स्थानों पर बगीचे-बगीचे होती थी, जो 83 वर्षों तक
चली। 1927 ई में स्थायी मंच पर रामलीला शुरू हुई जो आज तक चल रही है। इससे
गांव में आपसी भाई चारा सुख शांति बनी हुई है। रामलीला में मंच संचालन जय
प्रकाश सिंह 27 वर्षों से कर रहे हैं। इसके संरक्षक छोटेलाल सिंह मास्टर,
मनोज सिंह, फौजदार सिंह व बचानू सिंह हैं।

बड़ी खबरें

View All