20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जौनपुर में कच्चे घर में वर्षों से दुबका हुआ था विशाल अजगर, लोगों के होश उड़े

गांव के एक पुराने कच्चे मकान में एक बड़ा अजगर दिखा। अजगर दिखते ही गांव की जनता सहम गई। इसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह कच्चा मकान सैंकड़ों वर्ष पुराना है। और गांव के बुजुर्ग बता रहे हैं कि यह अजगर भी काफी उम्रदराज है।

1 minute read
Google source verification
जौनपुर में कच्चे घर में वर्षों से दुबका हुआ था विशाल अजगर, लोगों के होश उड़े

जौनपुर में कच्चे घर में वर्षों से दुबका हुआ था विशाल अजगर, लोगों के होश उड़े

गांव के एक पुराने कच्चे मकान में एक बड़ा अजगर दिखा। अजगर दिखते ही गांव की जनता सहम गई। इसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह कच्चा मकान सैंकड़ों वर्ष पुराना है। और गांव के बुजुर्ग बता रहे हैं कि यह अजगर भी काफी उम्रदराज है। इसके बाद अजगर को पकड़ने के लिए पूरा गांव जुट गया। बड़ी मेहनत के बाद आखिरकार अजगर को बिल से बाहर निकाला गया। बताया गया कि इसके बाद ग्रामीणों ने विन विभाग के रेंजर एसपी पांडेय को इसकी सूचना दे दी और इसके बाद अजगर वन विभाग को सौंप दिया गया।

मामला जौनपुर के जलालपुर क्षेत्र के मझगवां कला गांव का है। गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुराने कच्चे मकान में विशाल अजगर दिखा। ग्रामीणों का कहना है कि यह घर तकरीबन सौ साल पुराना होगा और यह कच्चा भी है। काफी मेहनत के बाद उसे बिल से बाहर निकाला गया हालांकि, विशाल अजगर इस दौरान इधर-ऊधर भागने की कोशिशों में लगा रहा, मगर लोगों की मुस्तैदी से वह पकड़ में आ गया।

यह भी पढ़ें : सिर्फ रुपए की प्रतिदिन की बचत से बनाए 15 लाख रुपए, जानें कैसे?

अजगर का वीडियो वायरल

विशाल अजगर को ग्रामीणों ने किसी तरह बोरी में बंद किया। अजगर को पकड़ने का कुछ लोगों ने वीडियो बनाया। यह वीडियो करीब सवा दो मिनट है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में यह अजगर कितना विशाल है और इसकी लंबाई भी काफी दिख रही है। अजगर लगातार इधर-उधर भागने की कोशिश कर रहा था। मगर लोगों की सूझबूझ की वजह से वह भाग नहीं पाता है और उसे किसी तरह बोरे में भरकर पकड़ लिया जाता है।

यह भी पढ़ें : अदिति सिंह ने फेसबुक पर यह क्या लिखा दिया, कहीं ये भी तो


बड़ी खबरें

View All

जौनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग