6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नामांकन की अंतिम तारीख: कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सीएम ने संभाली कमान तो भाजपा ने उतारे 40 स्टार प्रचारक

यह भाजपा और कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है।

2 min read
Google source verification

झाबुआ

image

Pawan Tiwari

Sep 30, 2019

नामांकन की अंतिम तारीख: कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सीएम ने संभाली कमान तो भाजपा ने उतारे 40 स्टार प्रचारक

नामांकन की अंतिम तारीख: कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सीएम ने संभाली कमान तो भाजपा ने उतारे 40 स्टार प्रचारक

झाबुआ.झाबुआ उपचुनाव के लिए नामांकन की आज आखिरी तारीख है। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। झाबुआ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव (Jhabua Assembly By-election 2019) में जीतने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस ने यहां से कांतिलाल भूरिया ( Kantilal Bhuriya ) को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, भाजपा ने युवा प्रत्याशी भानु भूरिया को मैदान में उतारा है।


सीएम की मौजूदगी में होगा नामांकन
यह उपचुनाव कांग्रेस और भाजपा, दोनों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन चुका है। कांतिलाल भूरिया आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे इस दौरान सीएम कमल नाथ समेत कई मंत्री और विधायक भी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस नामांकन के समय अपना शक्ति प्रदर्शन करेगी। वहीं, सोमवार को ही भाजपा उम्मीदवार भानू भूरिया भी अपना नामांकन पर्चा भरेंगे।

सरकार ही होगा चेहरा
झाबुआ उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बजाए मुख्य लड़ाई भाजपा और सरकार के बीच है। कांग्रेस इस चुनाव को सरकार के कामकाज के आधार पर लड़ने की तैयारी में है। सरकार के साथ संगठन योजनाओं के प्रचार-प्रसार में जुट गया है। कमजोर कड़ियों को तलाश कर उनको ठीक करने के लिए इन 12 विधायकों की तैनाती की गई है। इनमें से छह विधायक तो बीते एक महीने से यहां काम कर रहे हैं। वहीं, जयस ने भी सरकार का समर्थन करते हुए अपना उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है।

मंत्रियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
झाबुआ उपचुनाव के लिए चार आदिवासी मंत्रियों को भी झाबुआ की विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें गृहमंत्री बाला बच्चन, आदिम जाति कल्याण मंत्री ओमकार सिंह मरकाम, वन मंत्री उमंग सिंघार और पर्यटन मंत्री सुरेन्द्र सिंह हनी बघेल शामिल हैं। इन मंत्रियों को झाबुआ में विशेष फोकस करने को कहा गया है।

इन विधायकों ने संभाला मोर्चा
मुकेश रावत, कलावती भूरिया, वीरसिंह भूरिया, वाल सिंह मेड़ा, महेश परासर, रामलाल मालवीय, हर्ष विजय गहलोत, मनोज चावला, पांचीलाल मीणा, प्रताप ग्रेवाल, सचिन बिड़ला और ग्यारसीलाल रावत शामिल हैं।

भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की जारी की सूची
झाबुआ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह स्टार प्रचारक नहीं होंगे। भाजपा ने रविवार को 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पहले नंबर पर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा हैं। नड्डा के बाद प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान,गोपाल भार्गव,विनय सहस्त्रबुद्धे, नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते समेत प्रदेश के अधिकतर नेताओं के नाम हैं।