11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब धोनी पालेंगे ‘कड़कनाथ’, रांची बुलवाए दो हजार चूजे, 15 दिसंबर को देना है डिलीवरी

- 15 दिसंबर को होगी डिलीवरी- 2 लाख 60 हजार रु. में हुई डील
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झाबुआ

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 11 Nov 2020, 12:35 PM IST

01.png

Mahendra Singh Dhoni

झाबुआ। हाईप्रोटीन के चलते सुर्खियों में आया कड़कनाथ मुर्गा अब क्रिकेटरों की भी पसंद बनने लगा है। बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धौनी रांची के सिमलिया स्थित अपने फार्म हाउस में मप्र के झाबुआ का प्रोडक्ट कड़कनाथ मुर्गा पालेंगे। जानकारी के मुताबिक थांदला के पास रूंडीपाड़ा में आशीष कड़कनाथ मुर्गीपालन सहकारी संस्था के विनोद मेड़ा को उनके यहां से दो हजार चूजों का ऑर्डर मिला है।

15 दिसंबर को होगी डिलीवरी

विनोद मेड़ा 15 दिसंबर को इसकी डिलीवरी देने रांची जाएंगे। विनोद चाहते है कि इस दिन धोनी भी यहां मिल जाएं, जिससे उनकी मुलाकात हो जाए। इस बारे में विनोद का कहना है कि इस काम के लिए वे तीन-चार महीनों से रांची के डॉ. एसएस कुल्डु के संपर्क में थे। वेटरनरी प्रोफेशन से जुड़े डॉ. कुल्डु और धोनी आपस में पुराने दोस्त हैं।

वे इससे पहले भी देश की कई अन्य जगहों पर कड़कनाथ लेकर जा चुके हैं, लेकिन ये ऑर्डर उनके लिए खास है। एक महीने का चूजा 130 रुपए में बिकता है। धोनी ने दो हजार चूजों का ऑर्डर दिया है और 1 लाख 80 हजार रुपए जमा भी करा दिए।

जानिए क्या है कड़कनाथ की खासियत

कड़कनाथ मुर्गे में पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें प्रोटीन 25 से 27 प्रतिशत पाई जाती है। जबकि अन्य मुर्गे में 18 से 20 प्रतिशत ही प्रोटीन पाया जाता है। वहीं इस मुर्गे में 0.73 प्रतिशत फैट है जबकि अन्य मुर्गे में 13 से 25 प्रतिशत फैट है। वहीं कोलेस्ट्रॉल की मात्रा 184 मिलीग्राम प्रति100 ग्राम मुर्गे है तो दूसरे मुर्गे में 218 मिलीग्राम पाया जाता है।

जबकि लीनोलीक एसिड कड़कनाथ मुर्गे में 24 प्रतिशत पाई जाती है जो अन्य मुर्गे में मात्र 21 प्रतिशत पाई जाती है। जबकि इसमें आयरन की मात्रा काफी अधिक पाई जाती है जिसके कारण यह महिलाओं के लिए और भी फायदेमंद है। वहीं इसका मीट कैंसर रोगी, डायबिटीज रोगी तथा हृदय रोगियों के लिए काफी फायदेमंद है।