7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के डॉक्टर ने मांगे 50 हजार..फिर पैसे लेने से किया इंकार..ऐसे पकड़ाया

mp news: रिश्वत के पैसे लेकर पहुंचा फरियादी तो डॉक्टर को शक हो गया और वो पैसे लेने से इंकार करने लगा फिर आगे हुआ ये...।

less than 1 minute read
Google source verification
lokayukta jhabua

mp news: मध्यप्रदेश में एक बार फिर एक रिश्वतखोर लोकायुक्त के शिकंजे में फंसा है। मामला झाबुआ का है जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने के बदले डॉक्टर ने 50 हजार रुपए रिश्वत की डिमांड की थी। फरियादी ने शिकायत लोकायुक्त से की तो लोकायुक्त ने जाल बिछाकर रिश्वत देने के लिए फरियादी को डॉक्टर के पास भेजा। लेकिन इसके बाद जो हुआ वो हैरान कर देने वाला था। डॉक्टर रिश्वत लेने से मना करने लगा लेकिन इसके बावजूद भी वो बच नहीं पाया और लोकायुक्त ने डॉक्टर को पकड़ लिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बदले मांगे 50 हजार

झाबुआ के कल्याणपुरा स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ डॉक्टर अर्पित कुमार नायक ने दिनेश मकवाना नाम के शख्स से पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बदले 50 हजार रूपए रिश्वत की मांग की थी। फरियादी दिनेश ने बताया कि उसके भाई रमेश की तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। जिसका पोस्टमार्टम कल्याणपुरा स्वास्थ्य केन्द्र में हुआ था। वो पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने के लिए गया तो रिपोर्ट के बदले डॉक्टर अर्पित कुमार ने 50 हजार रूपए मांगे। जिसकी शिकायत उसने इंदौर लोकायुक्त से की थी।


यह भी पढ़ें- बार बार महिला को केबिन में बुलाते थे डिप्टी कलेक्टर, अब जाएगी नौकरी !

शक हुआ तो पैसे लेने से किया इंकार

लोकायुक्त ने शिकायत की जांच की और शिकायत सही पाए जाने पर आवेदक दिनेश मकवाना को रिश्वत के 50 हजार रूपए देने के लिए डॉक्टर अर्पित कुमार नायक के पास भेजा। लेकिन शायद डॉक्टर अर्पित कुमार को पकड़ाने का शक हो गया तो उसने रिश्वत लेने से इंकार कर दिया। हालांकि बाद में लोकायुक्त की टीम ने मोबाइल पर हुई कॉल डिटेल के आधार पर रिश्वतखोर डॉक्टर अर्पित कुमार नायक के खिलाफ कार्रवाई की।


यह भी पढ़ें- 12 लाख सरकारी कर्मचारियों-पेंशनर्स को सरकार देने वाली है 5 लाख रूपए तक की सौगात