प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मध्य प्रदेश के झाबुआ पहुंचे, जहां उन्होंने 7,550 करोड़ रुपए के विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके बाद पीएम मोदी आदिवासी महाकुंभ में शामिल हुए, जिसमें लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं सेवक के तौर पर यहां आया हूं। पीएम मोदी ने इस दौरे के जरिये झाबुआ की सीमा से लगे राजस्थान और गुजरात के आदिवासियों को भी साधने का प्रयास किया। इस तरह प्रधानमंत्री मोदी ने झाबुआ से लोकसभा चुनाव की ताल ठोक दी है।