19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Road Project: मानसून आने से पहले लाखों रुपए की लागत राजस्थान में यहां बनेगी CC रोड, वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान

Rajasthan Infra News: झालावाड़ के रीछवा कस्बे में वर्षों से खराब पड़ी बस स्टैंड से रटलाई रोड की समस्या अब जल्द खत्म होने जा रही है। प्रशासन की कार्रवाई के बाद यहां सीसी रोड निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

2 min read
Google source verification
CC Road Construction

कस्बे में अतिक्रमण हटाते हुए (फोटो: पत्रिका)

CC Road Construction In Jhalawar: झालावाड़ जिले के रीछवा कस्बे में बस स्टैंड से रटलाई रोड तक लंबे समय से चली आ रही खराब सड़क की समस्या अब जल्द खत्म होने जा रही है। क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए यहां सीसी रोड निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। करीब छह महीने पहले कार्य आदेश जारी होने के बावजूद निर्माण शुरू नहीं हो पाया था, लेकिन अब प्रशासन की सक्रियता के बाद सड़क निर्माण ने गति पकड़ ली है। इससे वर्षों पुराने ऊबड़-खाबड़ खरंजे और बरसात में होने वाली परेशानी से लोगों को राहत मिलेगी।

पत्रिका ने उठाया था मुद्दा

इस सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण राहगीरों, वाहन चालकों और आसपास के व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती थी। राजस्थान पत्रिका ने भी इस समस्या को लगातार प्रमुखता से उठाया। 20 अप्रेल को प्रकाशित 'अतिक्रमण बन रहा सीसी रोड निर्माण में बाधा' शीर्षक खबर के बाद प्रशासन हरकत में आया और सड़क निर्माण की दिशा में तेजी से कार्रवाई शुरू की गई।

जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ और उपखंड अधिकारी अभिषेक चारण ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। प्रशासनिक टीम ने पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में जेसीबी मशीन की सहायता से सड़क मार्ग पर बने अतिक्रमण हटाए। इस कार्रवाई के दौरान पूरे दिन प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे ताकि निर्माण कार्य में कोई बाधा न आए।

39 लाख रुपए की लागत से बनेगी सीसी रोड

करीब 39 लाख रुपए की लागत से बनने वाली इस सीसी रोड का निर्माण बस स्टैंड से रटलाई मार्ग तक किया जाएगा। सड़क निर्माण के साथ-साथ नाली निर्माण कार्य भी किया जाएगा, जिससे बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से भी राहत मिलेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मानसून आने से पहले पूरा निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा कर लिया जाएगा।

अतिक्रमण हटाने और निर्माण कार्य की निगरानी के लिए प्रशासन ने विशेष टीम गठित की थी। कार्रवाई के दौरान भू-अभिलेख निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, रोजगार सहायक और पीडब्ल्यूडी के अभियंता सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। पीडब्ल्यूडी की सहायक अभियंता प्रियाक्षी पंकज ने बताया कि सोमवार से निर्माण कार्य औपचारिक रूप से शुरू कर दिया गया है और इसे तय समय में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क बनने से कस्बे की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही मानसून के दौरान लोगों को कीचड़ और गड्ढों की परेशानी से राहत मिलेगी।

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग