
झालावाड़-भीमसागर सड़क हादसा, एक की मौत, 4 घायल (पत्रिका फोटो)
Jhalawar Bheemsagar Road Accident: भीमसागर (झालावाड़): भीमसागर क्षेत्र में पातले पीर दरगाह के समीप हुए सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल युवक का इलाज जारी है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही सारोला थाना प्रभारी बुद्धाराम चौधरी पुलिस जाप्ते के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में एक युवक को खानपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल दो युवकों को उपचार के लिए झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई।
मृतकों में कोटा जिले के रामगंजमंडी निवासी हमीद खान, रेहान उर्फ फारूक (20) और तालीज उर्फ अखील मुसलमान (20) बताए जा रहे हैं। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों में से झालावाड़ के आईसीयू में भर्ती गोविंदनगर (कोटा) निवासी अल्फेज की भी मौत हो गई।
हादसे में घायल एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए कोटा रेफर किया गया है। घायल में सिर और पेट में गंभीर चोटें होने की जानकारी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि हादसे में मृतक और घायल सभी लोग सड़क किनारे खड़े थे। ऐसे में सामने से आई बस का ब्रेक अचानक फेल हो गया, जिससे ये लोग बस की चपेट में आ गए। सारोला पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग श्रद्धालु थे, जो पातले पीर दरगाह के समीप खड़े थे। पुलिस के अनुसार, जिस बस से हादसा हुआ वो भी पातले पीर में श्रद्धालुओं को लेकर आई थी।
घटना के बाद मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस और परिजनों के पहुंचने के बाद शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Updated on:
16 Aug 2026 11:07 am
Published on:
16 Aug 2026 07:21 am
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
