
झालावाड़। झालावाड़ जिले के बकानी कस्बे के बस स्टैंड पर एक पुलिस कांस्टेबल ने शराब के नशे में एक युवक के साथ मारपीट कर दी। कांस्टेबल वर्दी पहनकर शराब के नशे में इतना चूर था कि उसने बेवजह ही युवक के साथ मारपीट की। बकानी निवासी युवक प्रमोद गुप्ता रात साढ़े 12 बजे मेहमानों को लेने के लिए बस स्टैंड पर आया हुआ था तभी वहां पर बकानी थाने में तैनात कांस्टेबल मुकेश मीणा शराब के नशे में वहां पर आया और प्रमोद गुप्ता जब घर जाने लगे तो कांस्टेबल मुकेश मीणा ने गाली देकर उसको रोक लिया।
कांस्टेबल ने शराब व वर्दी का रॉब दिखाते हुए प्रमोद गुप्ता के थप्पड़ मार दी। जब युवक ने पूछा कि मेरे साथ मारपीट क्यों की जा रही है तो वह उससे जमकर मारपीट करने लगा। इस दौरान 2 पुलिसकर्मी भी आ गए। ऐसे में कांस्टेबल उनको देखकर और ज्यादा मारपीट करने लगा। आसपास के लोगों और पुलिसकमियों ने बीच बचाव कर युवक को छुड़वाया।
पुलिसकर्मी के द्वारा शराब के नेश में युवक से साथ मारपीट की घटना से पुलिस प्रशासन के प्रति लोगों में काफी आक्रोश है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए शराब के नशे चूर कांस्टेबल मुकेश मीणा का मेडिकल करवाया। इस दौरान कांस्टेबल नशे की हालत में सब को घमकी देता रहा। 2 महीने बाद सरकार बदलते ही सब को देख लूंगा।
वही पुलिस ने पीडि़त प्रमोद गुप्ता का भी मेडिकल करवाया। जिसको जगह जगह चोट व नाखून लगे हुए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। कांस्टेबल के द्वारा शराब के नशे में युवक के साथ मारपीट व गालीगलौच करने की घटना सोशल मीडिया में वायरल हो गई है। जिसमे साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से कांस्टेबलशराब में नेश में चूर होकर मारपीट कर रहा है। मारपीट के दौरान कांस्टेबल पुलिस की वर्दी में है और जब घटना के बाद अस्पताल में मेडिकल के लिए कांस्टेबल को लेकर गए उस समय वर्दी नहीं थी। वह सादे कपड़ों में था। जो वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है।
Updated on:
19 Oct 2018 12:01 pm
Published on:
19 Oct 2018 11:57 am
