5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों की उम्मीदों पर गिरे ओले, राजस्थान में यहां आधा घंटे तक बरसात के साथ हुई ओलावृष्टि

किसानों की उम्मीदों पर गिरे ओले, राजस्थान में यहां आधा घंटे तक बरसात के साथ हुई ओलावृष्टि
less than 1 minute read
Google source verification

झालावाड़।

राजस्थान में रविवार को हुई बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, किसानों के लिए ये बारिश आफत भरी व नुकसानदायक रही। मौसम विभाग का अंदेशा जताने के बाद राजस्थान में हुई बारिश ने एक बार फिर किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

प्रदेश के झालावाड़ जिले में रविवार शाम अचानक मौसम बदलने से पहले धूलभरी हवाएं चली और फिर बाद में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। इस दौरान किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा। कृषि उपज मंडी में पड़ा किसानों का गेहूं भीग गया।

Rajasthan Weather Report : राजस्थान में अचानक पलटा मौसम, तेज आंधी के साथ शुरू हुआ बारिश का दौर

यहां सरकारी तोल कांटे पर समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीद का इंतज़ार कर रहें किसानों ने अपनी गेहूं की फसल को कृषि उपज मंडी में रख हुआ है। पिछले कई दिनों से सरकारी तोल कांटा बन्द पड़ा है। कई किसान समर्थन मूल्य पर अपनी फसल तुलवाने से वंचित रह गए हैं। ऐसे में किसानों ने सरकार से दोबारा तुलवाई शुरू करवाने की मांग की थी। जिस पर सरकार ने जांच करवाने का आश्वासन दिया।

सरकार के आश्वसन के चलते वंचित किसानों ने अपनी फसल की मंडी में रख दिया। किसान तुलवाई का इंतज़ार कर रहे हैं। इसी बीच अचानक हुई बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की मंडी में रखी गेहूं की फसल भीग गई। मंडी में एफ सी आई ने भी समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद कर बारदान में भर रखा था वो भी भीग गया। किसानों को ये इंतजार काफी महंगा पड़ गया।