4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान: बीच Highway मिला गुजरात की महिला का खून से लथ-पथ शव, गला रेतकर किया गया मर्डर

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Gujarat woman dead body found on Highway in Rajasthan, murder suspect

भीमसागर, झालावाड़।


गुजरात की एक महिला का शव राजस्थान में एक हाईवे पर बीच रास्ते मिलने की खबर ने हड़कंप मचा दिया। शव खून से लथ-पथ था। पुलिस को अंदेशा है कि किसी ने महिला के गले पर धारदार हथियार से वार कर उसका मर्डर किया है। शव से कुछ ही दूरी पर एक दर्घटनाग्रस्त कार भी बरामद हुई है। फिलहाल कई पहलुओं को आधार मानते हुए पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


ये है पूरा मामला

झालावाड़-बारां मेगा हाइवे पर बुधवार देर रात करीब 2.30 बजे पुलिस चेतक वाहन को गश्त के दौरान हाइवे पर महिला की लाश मिली। मण्डावर थाना क्षेत्र के चुनाभाटी के निकट घाटी पर मुख्य सड़क पर खून से सना महिला का शव पुलिस को बरामद हुआ। वही घटना स्थल से करीब 1 किलोमीटर दूर लाल रंग की कार दुर्घटना ग्रस्त मिली।


मण्डावर थाना प्रभारी मुरलीधर नागर ने बताया कि पुलिस की गाड़ी गश्त कर रही थी, उस दौरान सड़क पर महिला की लाश पड़ी मिली। महिला का गला रेत कर हत्या की गई है।


महिला के आधार कार्ड से पहचान रचना जयराम मोदी, 30 वर्ष, सगुनविला एपार्टमेंट एनआईपी रोड़ आलतान सूरत गुजरात के रूप में हुई है। महिला की शिनाख्त होने से बाद गुजरात पुलिस के माध्यम से परिजनों को सूचना भेज दी है।


महिला का शव झालावाड़ एसआरजी अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजन आने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। तथ्यों के आधार पर मामला हत्या से जुड़ा देखा जा रहा है। वहीं मिली जानकारी अनुसार महिला तलाक शुदा बताई जा रही है। घटना में काम ली गई कार में कितने लोग सवार थे हर मामले पर अनुसंधान जारी है।