
Jhalawar Tragic Accident : झालरापाटन में दर्दनाक हादसा। राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर भंवरासा रेलवे ओवर ब्रिज के पास शनिवार देर रात को सड़क के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से एक तेज रफ्तार कार के घुस जाने से कार में सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए एसआरजी चिकित्सालय झालावाड़ में भर्ती कराया।
पुलिस ने बताया कि सीकर जिला निवासी दो मित्र संदीप (30 वर्ष) व धनेश (28 वर्ष) शनिवार दोपहर को सीकर से उज्जैन महाकाल के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रेलवे ओवरब्रिज के पास उनकी कार खड़े ट्रक में घुस गई। जिससे संदीप की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई और साथी धनेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटनास्थल के पास स्थित ढाबा संचालक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों जनों को एसआरजी चिकित्सालय झालावाड़ पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी।
Updated on:
30 Dec 2024, 5:11 PM IST
Published on:
30 Dec 2024, 5:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.