5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मानवेन्द्र ने किया राजे पर पलटवार, बोले – झालावाड़ से अच्छा विकास तो बाड़मेर में हुआ

कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर के बाद विधानसभा चुनाव में झालरापाटन से प्रत्याशी रहे मानवेन्द्रसिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर जमकर हमला बोला।
less than 1 minute read
Google source verification
manvendra singh

झालावाड़। कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर के बाद विधानसभा चुनाव में झालरापाटन से प्रत्याशी रहे मानवेन्द्रसिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर जमकर हमला बोला।

मानवेन्द्रसिंह ने कहा कि गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री ने यूपी स्थित रायबरेली के बारे में कहा कि वहां से अच्छी सड़कें झालावाड़ में हैं। मैं रायबरेली के बारे में तो नहीं जानता हूं, लेकिन झालावाड़ से अच्छी स्थिति बाड़मेर की है। यहां मेरे प्रचार में जो कार्यकर्ता आए थे।

उन्होंने बताया कि झालावाड़ के ग्रामीण क्षेत्र में गंदगी है तथा विकास भी इतना नहीं हुआ, जो होना चाहिए था, जबकि यह तो वीआईपी क्षेत्र रहा है। मीडियाकर्मियों ने जब मानवेन्द्र से झालावाड़ से लोकसभा चुनाव लडऩे के बारे में सवाल किए तो सिंह ने चुनाव लडऩे से मना किया।

हमने 15 लाख युवाओं को रोजगार देने का काम किया
गौरतलब है कि पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने गुरुवार को कांग्रेस सरकार को जमकर घेरा था। राजे ने कहा था कि हमनें राजस्थान में 15 लाख युवाओं को रोजगार देने का काम किया। इसमें करीब 3 लाख सरकारी क्षेत्र में व 12 लाख को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार दिलाया है। हम जो कहते है वो करते हैं, ये कहते है, लेकिन करते नहीं है, चुनाव से पहले कांग्रस वालों ने कहा था, दस दिन में किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ होगा,लेकिन एक माह से ज्यादा हो गया है, आज तक भी नहीं हुआ।

हमने 27 लाख किसानों कर्ज माफ कर दिया था, उन्हें अलग कर देंगे, थोड़े से बच गए थे,अब उनका ऋण माफ कर देंगे अब ये मुश्किल से 20-22 करोड़ रूपए कस कर्जा माफ करेंगे। युवाओं को बेराजगारी भत्ता दिया जाएगा, लेकिन अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। राजे ने युवाओं को लोक सभा चुनाव के लिए तैयार होने के लिए कहा।