
मृतका निदा खान। फाइल फोटो- पत्रिका
झालावाड़। बांग्लादेश में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही पिड़ावा की एक छात्रा की तीन दिन पहले संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन नई दिल्ली पहुंच गए। बांग्लादेश सरकार उसका शव दिल्ली भेजने की तैयारी कर रहा है।
जानकारी के अनुसार पिड़ावा कस्बे के सुल्तानपुरा की रहने वाली निदा खान पुत्री अजीज खान (19) बांग्लादेश में ढाका के पास किनारी के एक मेडिकल कालेज में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। शनिवार को वह मेडिकल कालेज के हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली। उसका शव फंदे से लटका मिला।
बांग्लादेश पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है, जबकि परिजन उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। ऐसे में फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से मौत के कारणों की जांच कर रही है। मेडिकल कालेज प्रशासन ने रविवार तड़के पिड़ावा में परिजनों को सूचना दी तो परिजन नई दिल्ली पहुंचे। वे विदेश मंत्रालय और बांग्लादेश में भारतीय दूतावास के माध्यम से छात्रा का शव भारत लाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि बुधवार शाम तक बांग्लादेश से छात्रा का शव दिल्ली आएगा।
यह वीडियो भी देखें
परिजनों के अनुसार निदा गत 3 जून को छुट्टियों में पिड़ावा घर पर आई थी। यहां से वह 9 जुलाई को वापिस लौटी थी। उसकी मौत की खबर रविवार तड़के परिजनों को फोन पर मिली तो वह सन्न रह गए।
Updated on:
30 Sept 2025 06:16 pm
Published on:
30 Sept 2025 06:16 pm
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Rajasthan Politics : एक मंच पर वसुंधरा राजे-भजनलाल शर्मा, ‘एक मुख, एक रुख और एक सूत्र’ का दिया मंत्र

Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
