
राजस्थान में मानवता हुई शर्मसार.. बेरहमी से पत्थरों से कुचल कर युवक की हत्या, फिर शव पर चुन दिए पत्थर
झालावाड़.
मंडावर कस्बे के निकट शुक्रवार शाम को अज्ञात लोगों ने एक छात्र की बेरहमी से पत्थर से सिर कुचल कर हत्या कर दी। मंडावर थानाधिकारी मुरलीधर नागर ने बताया कि पिपलिया सरद निवासी युवक लखन गुर्जर (23) पुत्र बजरंगलाल की अज्ञात लोगों ने गोरधनपुरा रोड पर सड़क के किनारे हत्या कर दी। इसका पता उस समय चला जब ग्रामीण वहां से निकल रहे थे, इस दौरान पत्थर की दीवार में पैर नजर आए। इस पर आस-पास के ग्रामीण वहां एकत्रित हो गए, इसपर पिपलिया सरद के ग्रामीणों ने युवक की पहचान लखन गुर्जर के रुप में की। परिजनों को सूचना दी गई। परिजन युवक की लाश को लेकर एसआरजी चिकित्सालय पहुंचे। चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा। जानकारी के मुताबिक वह फाइनल ईयर का छात्र था।
हत्या कर चुन दिए थे पत्थर-
युवक की हत्या करके आरोपियों ने उसके शव पर पत्थर चुन दिए थे। युवक के चेहरे पर बड़े-बड़े पत्थरों से वार किया गया है इससे पूरा चेहरा कुचल गया।
दो बार पहले भी हो चुका था युवक पर हमला-
युवक के पिता बजरंग लाल गुर्जर ने बताया कि लखन पर दो बार पहले भी गांव के ही लोगो ने हमला किया था। एक बार शादी में व दूसरी बार कालीसिंध नदी के यहां हमला किया था। हत्या किसने की है इसका तो पता नहीं चला है। वहीं पुलिस का कहना है कि इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।
शाम को निकला था गैस एजेंसी से-
जानकारी के मुताबिक गैस एजेंसी से लखन के बड़े भाई ने फोन किया था इसलिए लखन शाम को गांव आ रहा था। करीब 5.30 बजे गांव के लिए गैस एजेंसी से निकला था।
परिजनों को बुरा हाल-
युवक की हत्या के बाद बड़े भाई जसवंत व पिता बजरंगलाल की रो-रोकर बुरी हालत हो रही थी। वहीं गांव में परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। युवक की हत्या का जैसे ही क्षेत्र में पता चला क्षेत्र में सनीसनी फैल गई।
इनका कहना है..
मंडावर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या हुई है। इसमें पुलिस की टीमें मुलजिम की तलाशी में लगी हुई है,शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।
आनंद शर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक,झालावाड़।
Updated on:
03 Nov 2018 07:07 pm
Published on:
03 Nov 2018 07:05 pm
