
controversial statement of digvijay singh on surgical strike
सुनेल/झालरापाटन/पिड़ावा। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई हैं, तभी से वह हिन्दुत्व की आड़ लेकर वोटों की खातिर हिन्दू-मुसलमान को लड़ाने में लगी हुई है।
दलितों को भी सवर्णों के खिलाफ खड़ा कर दिया। इससे भी बात नहीं बनी तो इन्होंने हनुमान जी को दलित बताकर एक नया राग छेड़ दिया। सिंह ने यह बात मंगलवार को झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र के सुनेल, हेमड़ा, पिड़ावा व रायपुर कस्बे में रोड शो के बाद आयोजित आमसभाओं में कही।
दिग्गी ने कहा कि जो लोग हमारे ऊपर भगवान श्रीराम व माता सीता का नाम नहीं लेने की बात करते हैं। जो लोग हमसे कहते हैं कि कांग्रेसी भारत माता की जय बोलने में कतराते हैं।
मैं उन्हें बता दूं कि कांग्रेस की रग-रग में भारत माता बसी हुई हैं। भारत माता के लिए हमारे नेताओं का बलिदान स्वर्ण अक्षरों में लिखा हुआ है। सभा व रोड शो में एनकाउंटर में मारे गए आनंदपाल सिंह की मां निर्मला कुमारी और बेटी योगिता भी शामिल हुई।
Updated on:
05 Dec 2018 12:10 pm
Published on:
05 Dec 2018 12:08 pm
