4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election Result 2018: झालावाड़ में वसुंधरा राजे का जादू, चारों सीटें भाजपा ने जीतीं

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जादू भले ही प्रदेश में कम चला हो लेकिन झालावाड़ जिले में चारों सीटें भाजपा ने जीत कर यह सिद्ध कर दिया है कि यहां सिर्फ उनका ही जादू चलता है।
less than 1 minute read
Google source verification
vasundhar arje

झालावाड़। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जादू भले ही प्रदेश में कम चला हो लेकिन झालावाड़ जिले में चारों सीटें भाजपा ने जीत कर यह सिद्ध कर दिया है कि यहां सिर्फ उनका ही जादू चलता है। कांग्रेस भाजपा के गढ़ में सेंध नहीं लगा पाई है। लाख कोशिश करने के बाद भी कांग्रेस दो सीटों पर अच्छी स्थिति में होने के बाद भी चुनाव हार गई है। हालांकि कांग्रेस के बाहरी प्रत्याशी होने के बाद सीएम की जीत का ग्राफ जरूर नीचे आया है।

मंगलवार को घोषित परिणामों में झालरापाटन से वसुंधरा राजे, खानपुर से नरेंद्र नागर, डग से कालूराम मेघवाल व मनोहरथाना से गोविंद रानीपुरिया ने जीत दर्ज की। वसुंधरा राजे ने कांगे्रस प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह को 34980 वोटों से हराया।

मानवेंद्र को अंतिम समय में बाड़मेर से लाकर यहां से चुनाव मैदान में उतारा गया लेकिन वे राजे से पार नहीं पा सके। खानपुर में संसदीय सचिव नरेंद्र नागर लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं। उन्होंने कांग्रसे प्रत्याशी सुरेश गुर्जर को 2265 मतों से हराया। गुर्जर पहली बार चुनाव मैदान में उतरे थे।

चौंकाने वाला परिणाम डग का रहा। यहां पहली बार चुनाव मैदान में उतरे भाजपा के कालूराम मेघवाल ने दो बार विधायक रहे कांगे्रस के मदनलाल वर्मा को 19 हजार 5१3 वोटों से हराया। कालूराम को एक लाख 6 हजार 665 वोट मिले। वर्मा को 84 हजार 152 वोटों से ही संतुष्ट होना पड़ा। वहीं मनोहरथाना से भाजपा के गोविंद रानीपुरिया ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश मीणा को 21 हजार 869 वोटों से हरा दिया। इस सीट पर भाजपा की जीत में जातिगत समीकरणों ने अहम भूमिका निभाई है।