6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election Result 2018: वसुंधरा राजे ने इतने वोटों से मानवेंद्र सिंह को हराया

झालरापाटन सीट से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जीत गई हैं।
2 min read
Google source verification
vasundhara raje

झालावाड़। झालरापाटन सीट से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जीत गई हैं। राजे ने 34 हजार 980 वोटों से मानवेंद्र सिंह को हराया दिया है। गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव से इस बार राजे की जीत का अंतर आधे से भी कम रह गया। राजे को 2013 में एक लाख 14 हजार 384 और कांग्रेस की प्रत्याशी मीनाक्षी चंद्रावत को 53 हजार 488 वोट मिले थे। तब राजे की जीत का अंतर 60 हजार 896 वोट था जो इस बार घटकर 25 हजार 916 वोट ही रह गया है।

वसुंधरा राजे को 1 लाख 16 हजार 484 और कांग्रेस प्रत्यासी मानवेंद्र सिंह को मिले 81 हजार 504 वोट मिले। बता दें कि मानवेंद्र पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता रहे जसवंत सिंह के बेटे हैं और कुछ माह पहले बीजेपी का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे।

झालरापाटन सीट पर इस बार रिकॉर्ड वोटिंग हुई। पिछले चुनावों में यहां 77.84 प्रतिशत पोलिंग हुई थी। इस बार दो प्रतिशत ज्यादा 79.72 प्रतिशत हुई है। कांग्रेस ने पूर्व मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह को झालरापाटन से उम्मीदवार बनाकर मुकाबला रोचक बना दिया था।

झालरापाटन की सीट पर करीब दो लाख 73 हजार मतदाता हैं जिनमें सबसे अधिक 45 हज़ार मुस्लिम हैं। इसके अलावा 17 हज़ार राजपूत, 20 हज़ार डांगी, अनुसूचित जाति 35 हज़ार, अनुसूचित जनजाति 10 हज़ार, ब्राह्मण 28 हज़ार, गुर्जर 22 हज़ार तथा पाटीदार 30 हज़ार मतदाता हैं।


झालावाड़ वसुंधरा राजे का गढ़ माना जाता है। इसी लोकसभा इलाके में झालरापाटन सीट है। सीएम राजे इस लोकसभा सीट से लगातार पांच बार सांसद रही हैं और उनके बाद इस सीट से उनके पुत्र दुष्यंत सिंह तीन बार से चुनाव जीत रहे हैं। वसुंधरा राजे झालरापाटन सीट से लगातार 2003 से विधायक का चुनाव जीतती आ रही हैं। उनके विजय रथ को रोकने के लिए कांग्रेस कई प्रयोग कर चुकी है, यहां तक कि प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट की मां रमा पायलट भी उनके खिलाफ चुनाव लड़ चुकी हैं लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी है।