1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

22 साल के इकलोते पुत्र की शादी को सालभर भी नहीं हुआ था, अचानक हुई दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

( Truck Bike accident ) टोल प्लाजा के यहां खड़े ट्रक में बाइक घुसने से ( Road Accident In Jhalawar ) सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ( Jhalawar Police ) मामले की जांच कर रही है।

2 min read
Google source verification

झालावाड़/असनावर
थानाक्षेत्र के स्टेट हाइवे 89 कोटा भोपाल मार्ग पर इकवासा टोल प्लाजा के यहां खड़े ट्रक में बाइक घुसने से ( Road Accident In Jhalawar ) सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ( Jhalawar Police ) मामले की जांच कर रही है।


यह है पूरा मामला ( Jhalawar News )

थानाधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि गांव इकवासा निवासी सुनील (22) पुत्र नन्दकिशोर भील व कमलेश (21) पुत्र पुरीलाल भील शुक्रवार रात को करीब एक बजे मजदूरी करके झालरापाटन की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान स्टेट हाइवे के इकवासा टोल पर चाय की दुकान के सामने सीसी रोड पर खड़े ट्रक में बाइक ( Truck Bike accident ) सवार जा घुसी। जिससे दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। जिन्हें असनावर सीएचसी अस्पताल की 108 एम्बुलेंस की सहायता से झालावाड़ एसआरजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मोटरसाइकिल चालक सुनील को मृत घोषित ( Man Killed In Accident ) कर दिया। वहीं दुर्घटना में गंभीर घायल कमलेश का इलाज जारी है।

शादी को बारह महीने भी पूरे नही हुए थे ( JHALAWAR CRIME NEWS )


पुलिस ने मृतक सुनील के शव का शनिवार सुबह पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक युवक पिता नंदकिशोर भील का इकलौता पुत्र था। जिसकी शादी को अभी बारह महीने भी पूरे नही हुए थे। जिससे शनिवार को अंतिम संस्कार के समय उसके माता पिता, पत्नी व अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था।

( प्रतीकात्मक तस्वीर )

यह खबरें भी पढ़ें...

गेहूं के फसल के बीच कर रहा था अफीम की खेती, पुलिस पहुंची तो आरोपी ने हाथ जोड़कर कही ये बात...


डेढ़ लाख रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, 10 साल में दूसरी बार घूस लेते पकड़ा गया

खाद्य सुरक्षा योजना में फर्जीवाड़ा: 200 से ज्यादा सरकारी कर्मचारी गरीब बनकर उठा रहे थे फायदा, अब होगी कार्रवाई...

Story Loader