25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश यादव ने आवाज बुलंद की, झांसी में बोले…. ‘ये चुनाव समुद्र मंथन की तरह है, संविधान मंथन का है’

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप जैन के समर्थन में झांसी पहुंचे राहुल गांधी और अखिलेश यादव। जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि ये चुनाव समुद्र मंथन की तरह संविधान मंथन का चुनाव है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झांसी

•

image

Ramnaresh Yadav

•

Updated: 14 May 2024, 3:54 PM IST

Akhilesh Yadav raised his voice, said in Jhansi…. 'This election is like the churning of the ocean, the Constitution is like churning'

झांसी में जनसभा को संबोधित करते अखिलेश यादव

झांसी में मंगलवार को क्राफ्ट मेला मैदान पहुंचे राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप जैन के समर्थन में जनसभा की। अखिलेश ने अपने भाषण में कहा कि ये चुनाव समुद्र मंथन की तरह संविधान मंथन का है। उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

खाद की बोरी से 10 किलो की चोरी

पूर्व सीएम अखिलेश यादव बोले कि किसानों की लूट हुई और किसानों के जेब का पैसा भारतीय जनता पार्टी वालों की जेब में चला गया। इन्होंने कहा आय दो गुनी होगी। कोई बताए कि क्या आए दो गुनी हुई। लाइट, डीजल और खाद महंगी हो गई। खाद की बोरी से चोरी हो गई। पहले पांच किलो चोरी की उसके बाद दोबारा पांच किलो चोरी कर ली। पूरी 10 किलो चोरी हो गई। इसके साथ-साथ डीएपी के साथ-साथ नैनों यूरिया भी खरीदनी पड़ी।

सरकार काले कानून लेकर आई

बीजेपी की सरकार किसानों के साथ काले कानून लेकर आई। किसानों की जमीन छीनना चाहते थे ये लोग। कांग्रेस ने जो बुंदेलखंड के लिए योजना लेकर आई उन्हें इन्होंने उन्हें बंद कर दिया। बुंदेलखंड के लोग इस बार बीजेपी का खंड-खंड कर देंगे। किसानों को धोखा दिया और युवाओं को नौकरियों से दूर कर दिया। सभी परीक्षाओं के पेपर लीक हो गए। युवाओं का एक तिहाई जीवन बर्बाद कर दिया।

वैक्सीन वालों को दिल की बीमारी हो रही

अखिलेश बोले जिन्होंने वैक्सीन लगवाई है, उन्हें दिल की बीमारी हो रही है। समाजवादी पार्टी की एंबुलेंस बर्बाद कर दी। इलाज की सुविधा भी बेहाल कर दी। आगे बोले सरकार आई तो आटा के साथ हम डाटा भी देंगे।