5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उमा भारती के चरणों में बैठी नजर आई पुलिस, देखिए वीडियो

भाजपा के युवा सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री उमा भारती के कदमों में बैठा नजर आया एक सुरक्षाकर्मी 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 11 Dec 2016, 6:44 PM IST

Uma Jhansi

Uma Jhansi

झाँसी. केंद्रीय मंत्री उमा भारती के एक कार्यक्रम के दौरान झाँसी में एक सुरक्षाकर्मी उनके कदमों में बैठा नजर आया। केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर उमा भारती को विशेष श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। विशेष सुरक्षा दस्ते का कर्मचारी उमा भारती के पूरे भाषण के दौरान उनके कदमों में एक स्टूल को थामे बैठा नजर आया।

इसलिये कदमों में बैठा सुरक्षाकर्मी

दरअसल जब मंच पर केन्द्रीय मंत्री उमा भारती भाजपा के युवा सम्मेलन को संबोधित करने के लिये माइक तक पहुँची तो माइक ऊंचा होने के कारण उन्हें बोलने में कठिनाई हुई। तत्काल एक छोटा सा स्टूल लाया गया जिस पर केंद्रीय मंत्री खड़ी हो गईं और भाषण शुरू किया। स्टूल फिसल न सके, इस आशंका में एक सुरक्षाकर्मी उनके कदमों में बैठ गया और स्टूल पकड़ लिया। पूरे भाषण के दौरान यह सुरक्षाकर्मी स्टूल पकड़कर, पालथी मारे कदमों में बैठा रहा, लेकिन किसी ने उसकी ओर ध्यान नहीं दिया। खुद केंद्रीय मंत्री उमा भारती भी पूरे भाषण के दौरान इस बात से अंजान बनीं रहीं।

युवा मोर्चा का था कार्यक्रम

झाँसी में आज यह नजारा भाजपा के युवा मोर्चा के कार्यक्रम के दौरान देखने को मिला जिसमें युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक, नगर विधायक रवि शर्मा, नगर महापौर किरण वर्मा आदि मौजूद रहे।