22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पृथक बुंदेलखंड राज्य के लिए विद्यार्थी लिखेंगे निबंध

पृथक बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण को लेकर आंदोलन चला रहा संगठनों ने इस विषय पर व्यापक जागरूकता पैदा करने के मकसद से एक नए तरह की पहल की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झांसी

•

image

Laxmi Narayan

•

Updated: 10 Sep 2017, 8:44 PM IST

bundelkhand

झाँसी. पृथक बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन चला रहा संगठनों ने अब इस विषय पर व्यापक जागरूकता पैदा करने के मकसद से एक नए तरह की पहल की है। बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा ने इस क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, सांस्कृतिक विरासत, वीरता के इतिहास और पृथक राज्य आंदोलन से जुड़े विषयों पर निबंध प्रतियोगिता कराने का कार्यक्रम तैयार किया है। यह निबन्ध प्रतियोगिता हाईस्कूल और इंटर के विद्यार्थियों के बीच आयोजित कराई जायेगी। प्रतियोगिता का लक्ष्य झाँसी जनपद के 140 से अधिक विद्यालयों के 30 से 40 हज़ार विद्यार्थियों के बीच बुन्देलखण्ड राज्य आंदोलन को लेकर जागरूकता पैदा करना है। प्रतियोगिता आयोजित कराने से पूर्व इन विद्यार्थियों के शिक्षकों और अभिभावकों को पर्चे बांटे जायेंगे।

संसद के शीतकालीन सत्र दौरान आंदोलनकारी अनोखी मुहिम की तैयारी में

बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानु सहाय बताते हैं कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान बुंदेलखंड राज्य आंदोलन की रूपरेखा तय की गई है। कई कार्यक्रमों में से एक कार्यक्रम निबन्ध प्रतियोगिता भी है। इस निबंध प्रतियोगिता में शामिल होने वाले विद्यार्थी को 50 लाइन में सम्बंधित विषय पर निबंध लिखना होगा। राज्य आंदोलन से जुड़े विषयों पर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागी विद्यार्थियों को बुन्देलखण्ड और इससे जुड़े विषयों की पढ़ाई करनी होगी और जानकारी हासिल करनी होगी। इस तरह विद्यार्थी प्रतियोगिता में हिस्सेदारी के लिये अपने अभिभावकों और शिक्षकों से इस विषय पर चर्चा करेंगे।

बुंदेलखंड राज्य के लिए चरणबद्ध आंदोलन नए सिरे से शुरू होगा

विद्यार्थियों के माध्यम से समाज में चर्चा की स्थिति पैदा करना ही निबन्ध प्रतियोगिताओं का मकसद है। यह निबंध प्रतियोगिता मुख्यतः दो वर्गों में होगी। पहला वर्ग 9वी और 10वी के विद्यार्थियों का होगा जबकि दूसरा वर्ग 11वी और 12वी के विद्यार्थियों का होगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सार्वजानिक मंच से सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम से स्कूलों को जोड़ने के लिए अभी से संगठन ने जन संपर्क का काम शुरू कर दिया है।