
हादसे में पलटी कार और मृतकों के फाइल फोटो: पत्रिका
Car Overturned In Rajasthan: मंडावा-झुंझुनूं सड़क मार्ग पर शनिवार देर रात को गांव तेतरा बस स्टेंड के अचानक कार पलटने से उसमें सवार 2 युवकों की मौत हो गई। जबकि 5 युवक घायल हो गए। मंडावा थानाधिकारी रामनिवास ने बताया कि झुंझुनूं बरात गई थी।
बरात वापस मंडावा आ रही थी। वापस आते समय बारात की कार गांव तेतरा के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस सड़क हादसे में मंडावा के वार्ड 13 निवासी वासिद( 24 ) पुत्र नबाब सब्ज़ीफ़रोश की गाड़ी के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई।
गंभीर घायल मंडावा निवासी फजल, असरफ , रेहान , हारून और अभिषेक व चालक साजिद घायल हो गए। जिनको बीडीके अस्पताल झुंझुनूं में भर्ती करवाया गया। गंभीर घायल फजल( 25) पुत्र अकबर हुसैन वार्ड 11 निवासी मंडावा की जयपुर ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।
इस संबंध में मंडावा निवासी मुस्ताक अली पुत्र उम्मेद अली ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक वाहिद व फजल का झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच एएसआई मुलायम सिंह को दी गई है।
मृतक फजल अविवाहित था। वह बीकानेर में एक फाइनेंस कंपनी में फील्ड मैनेजर के पद पर कार्यरत था। इसी तरह मृतक वासिद भी अविवाहित था। वह विदेश में काम करता था। करीब बीस दिन पहले ही आया था। मृतक फजल नगरपालिका के वाइस चेयरमैन नवाब खत्री के परिवार में भतीजा था। इधर दो की मौत के बाद निकाह की खुशियों में खलल पड़ गया।
Updated on:
27 Oct 2025 11:07 am
Published on:
27 Oct 2025 11:07 am
