4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election Result LIVE: दो जगह भाजपा, तीन जगह कांगे्रस आगे

Rajasthan Election Result LIVE: झुंझुनूं जिले की सात विधानसभा सीटों के शुरूआती रूझान आने शुरू हो गए हैं। अभी तक पांच विधानसभा सीटों के रूझान आए हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
election result news in jhunjhunu

election result news in jhunjhunu

झुंझुनूं. झुंझुनूं जिले की सात विधानसभा सीटों के शुरूआती रूझान आने शुरू हो गए हैं। अभी तक पांच विधानसभा सीटों के रूझान आए हैं। जिनमें दो जगह भाजपा आगे चल रही है तो तीन जगह कांग्रेस ने बढ़त बनाई है। पिलानी विधानसभा सीट पर कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा आगे चल रही है। तीसरे राउंड में पिलानी विधानसभा सीट से भाजपा के कैलाश मेघवाल ने 252 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं सूरजगढ़ विधानसभा सीट से भाजपा के सुभाष पूनिया 514 वोटों से आगे चल रहे हैं।

READ MORE: Rajasthan Election Result LIVE Update

इधर, खेतड़ी विधानसभा सीट से कांग्रेस के डॉ. जितेंद्रसिंह 38 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं नवलगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस के डॉ. राजकुमार शर्मा 3800 वोटों से आगे चल रहे हैं। इधर, मंडावा विधानसभा सीट से कांग्रेस की रीटा चौधरी 409 वोटों से आगे चल रही है। शुरूआती रूझान आने के साथ ही समर्थकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। शहर में लोग दुकानों, घरों आदि में टीवी के आगे बैठकर चुनाव परिणाम देख रहे हंै।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग