
फोेटो पत्रिका नेटवर्क
झुंझुनूं। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां मातम पसर गया। चिड़ावा कस्बे में मंगलवार तड़के एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रेलवे ट्रैक से शव को हटाकर अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया। जहां से पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस ने बताया कि डालमियों की ढाणी निवासी सुरेश सैनी (50) सुबह करीब चार बजे अडुका रेलवे फाटक के पास से गुजर रहा था। उसी दौरान दिल्ली-जयपुर रूट की सैनिक एक्सप्रेस ट्रेन उसे अपनी चपेट में ले लिया। वह करीब 100 मीटर तक घसीटता चला गया। मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक सुरेश सैनी खेती-बाड़ी का कार्य करता था। परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। 2 नवंबर को बेटी की शादी तय थी। इसको लेकर घर में तैयारियां चल रहीं थी। पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। लेकिन हादसे ने एकदम से खुशियों को मातम में बदल गई।
घटना की सूचना मिलते ही चिड़ावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेलवे ट्रैक से शव को हटाकर चिड़ावा उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। जहां पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
Updated on:
28 Oct 2025 04:29 pm
Published on:
28 Oct 2025 04:29 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
