25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jhunjhunu News : हिस्ट्रीशीटर ने घर में घुसकर महिला को मारी गोली, परिजनों ने देखा तो उड़े होश

Jhunjhunu News : सिंघाना थाना क्षेत्र के खानपुर में बुधवार शाम को हिस्ट्रीशीटर ने घर में काम कर रही एक महिला को गोली मार दी। गोली लगने से घायल महिला को सिंघाना के राजकीय अस्पताल में लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे झुंझुनूं रेफर किया गया है।
less than 1 minute read
Google source verification

झुंझुनूं। सिंघाना थाना क्षेत्र के खानपुर में बुधवार शाम को हिस्ट्रीशीटर ने घर में काम कर रही एक महिला को गोली मार दी। गोली लगने से घायल महिला को सिंघाना के राजकीय अस्पताल में लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे झुंझुनूं रेफर किया गया है।

घायल महिला के जेठ देशराज ने बताया कि शाम करीब छह बजे वह पशुओं को चारा डाल रहा था। वहीं उसके छोटे भाई वेदप्रकाश की पत्नी संजना (45) घर में घरेलू काम कर रही थी। इस दौरान थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर उमेश यादव पुत्र हरफूलसिंह यादव अपने एक साथी के साथ उनके घर आया तथा घर में घुसकर संजना को गोली मारकर बाजरे की फसल में से होता हुआ फरार हो गया।

गोली की आवाज सुनकर जब उसने घर में जाकर देखा तो संजना देवी खून से लथपथ पड़ी हुई थी। इस दौरान आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा घायल संजना को एंबुलेंस के जरिए सिंघाना के राजकीय अस्पताल में पहुंचाया। डॉ. लोकेश ने बताया कि महिला को सामने से सीने के नीचे गोली मारी गई थी। कमर में भी निशान बना हुआ है। हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : गर्भवती पत्नी की हत्या करने के बाद जवान ने दी जान

जानकारी के अनुसार बदमाश उमेश यादव सिंघाना थाने का हिस्ट्रीशीटर है। बदमाश उमेश व घायल महिला के पति वेदप्रकाश के बीच रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद था। इस कारण 26 अक्टूबर 2021 को सांतडिया के पास खेतों में बने फार्म हाउस पर वेदप्रकाश ने हिस्ट्रीशीटर उमेश के पिता हरफूलसिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग