11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब हर गांव, शहर में पुलिस बनाएगी whatsapp ग्रुप, सभी सरकारी कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा

आमजन को पुलिस से जोड़ने के लिए एसपी गौरव यादव ने नवाचार किया है। अब हर गांव, शहर में पुलिस वाट्सएप ग्रुप बनाएगी। एक ग्रुप में करीब 250 लोगों को जोड़ा जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
whatsapp

WhatsApp Pay भारत में इस दिनो होगा लॉन्च, गूगल पे को मिलेगी कड़ी टक्कर

झुंझुनूं। आमजन को पुलिस से जोड़ने के लिए एसपी गौरव यादव ने नवाचार किया है। अब हर गांव, शहर में पुलिस वाट्सएप ग्रुप बनाएगी। एक ग्रुप में करीब 250 लोगों को जोड़ा जाएगा। ग्रुप के सदस्य क्षेत्र की हर गतिविधि की जानकारी ग्रुप में डालेंगे। कोई भी अपराध होने पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी। इस पूरे अभियान का नाम 'मैत्री' दिया गया है।

राजस्थान का यह अनूठा अस्पताल, यहां हर दिन बदल जाता है डॉक्टर का चेहरा!

शहर के शहीद परमवीर पीरूसिंह राजकीय माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को पुलिस प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग की ओर से मैत्री कार्यक्रम हुआ। आइजी एस सिंगाथिर ने कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया। आईजी ने कहा कि इन ग्रुप के माध्यम से घटनाओं की सूचना जल्द मिल सकेगी और उस पर कार्रवाई भी की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक थाना स्तर पर महिला एवं बाल डेस्क की स्थापना की जा रही है, जिसके लिए महिला कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

झुंझुनूं के बड़ागांव की बेटी पारुल ने उड़ाया बोइंग 777, करवाएंगी हज का मुकद्दस सफर गांव में खुशियां

डेढ लाख से ज्यादा को जोड़ेंगे
पुलिस की ओर से बीट कांस्टेबल से लेकर पुलिस अधीक्षक स्तर तक वाट्सएप ग्र्रुप बनाए जाएंगे, जिसमें सभी सरकारी कर्मचारी एवं जन समुदाय को शामिल किया जाएगा। कलेक्टर रवि जैन ने कहा कि इस मैत्री प्रोजेक्ट में एक लाख से अधिक लोग सीधे पुलिस से जुड़ पाएंगे। एसपी की पत्नी आर्या की प्रेरणा से ऐसा कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ है।

बाहूबली 2 की अवंतिका का नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किया पीछा

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग