4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मासूम की हालत में सुधार, माता-पिता का पता बताने वाले को मिलेगा 25 हजार का इनाम

रात करीब डेढ बजे बाद बिलखती मिली नवजात बच्ची के परिजनों का पता बताने वालों को जिला कलक्टर ने पच्चीस हजार रुपए देने की घोषणा की है।
less than 1 minute read
Google source verification
jhunjhunu

झुंझुनूं। जिले के मुकुंदगढ़ थाना इलाके में स्थित घोडीवारा बालाजी मंदिर की सीढियों में रविवार रात करीब डेढ बजे बाद बिलखती मिली नवजात बच्ची के परिजनों का पता बताने वालों को जिला कलक्टर ने पच्चीस हजार रुपए देने की घोषणा की है।

जिला कलक्टर दिनेश यादव ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से यह राशि दी जाएगी। इधर राजकीय भगवान दास खेतान अस्पताल झुंझुनूं में भर्ती मासूम की हालत में सुधार है।

नवजात का उपचार कर रहे डॉ विद्याधर बाजिया ने बताया कि उसका ग्लूकोज का स्तर सुधरा है। रक्त के नमूने लिए गए हैं। अभी उसे वार्मर पर रखा हुआ है। कई परिवार उसे गोद लेने के लिए भी आ रहे हैं।

पालना में छोड़ें
जिला कलक्टर ने अपील की है यदि कोई अपने बच्चे को मजबूरी में छोडऩा भी चाहता है तो उसे निश्चित स्थानों पर बनाए गए सरकारी पालना घरों में छोड़ें। छोडऩे वाले की पहचान गुप्त रहेगी। उस पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। लेकिन यदि किसी ने अपने बच्चों को खुले में छोड़ा तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग