4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झुंझुनू
बगड़वासियों ने दी नगरपालिका को चेतावनी.. देखे वीडियो
Play video

बगड़वासियों ने दी नगरपालिका को चेतावनी.. देखे वीडियो

कचरापात्रों की जगह पास जगह-जगह कचरा बिखरा हुआ। रात को स्ट्रीट लाईटे बंद पड़ी रहती है।कस्बेवासियों ने बताया कि विभिन्न समस्याओं को लेकर पूर्व में भी कई बार लिखित में शिकायतें की जा चुकी है
Google source verification

बगड़. कस्बे की नगरपालिका की लचर कार्यशैली के चलते एक ओर जहां प्रदेश में डेंगु व स्वाईन फ्लू जैसी बीमारियों पांव फैला रही है, वहीं दूसरी ओर कस्बे में जगह-जगह नालियां कचरे से रुकी हुई है। कचरापात्रों की जगह पास जगह-जगह कचरा बिखरा हुआ। रात को स्ट्रीट लाईटे बंद पड़ी रहती है।कस्बेवासियों ने बताया कि विभिन्न समस्याओं को लेकर पूर्व में भी कई बार लिखित में शिकायतें की जा चुकी है जिसका अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ।

 

 

Read More: चुनाव आए तो प्रधानमंत्री मोदी भेज रहे पाती

 

 

कस्बे की विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरूवार को कस्बेवासी एडवोकेट रामपालसिंह राठौड़ के नेतृत्व में पालिकाध्यक्ष सुशीला बुन्देला से नगरपालिका परिसर में जाकर मिले तथा कस्बे की सफाई रोशनी सहित विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाकर निराकरण के लिए ज्ञापन दिया। इस दौरान प्रदीप कौशिक, पूर्व पार्षद अजयसिंह, सुभाष शर्मा, सुशील सेन, सतबीर भडिय़ा आदि मौजूद थे। ज्ञापन में कस्बेवासियों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

 

Read More: कलक्टर ने किया निरीक्षण, एक्सइएन को फटकारा

 

 

9वें दिन उठा शहर का कचरा


उदयपुरवाटी. नगर पालिका द्वारा शहर से 9वें दिन गुरुवार को कचरा उठा। शुक्रवार से घरों से कचरा लिया जाएगा। बागोरा के ग्रामीणों और स्थानीय प्रशासन के मध्य हुई वार्ता के बाद कचरा निस्तारण के समस्या दूर होने के बाद शहर से कचरा उठने लगा है।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़