5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में भाजपा को लगा जोरदार झटका, पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक ने छोड़ी पार्टी

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
BJP

MINISTER NAROTTAM

नवलगढ़। पूर्व मंत्री ऊषा पूनिया व पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह ने भाजपा छोडऩे की घोषणा की है। पूनिया ने जयपुर में पत्रकारों के समक्ष जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की भाजपा में लगातार उपेक्षा होने का आरोप लगाया।

उन्होंने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वह फिलहाल किसी पार्टी में नहीं जा रही है। उधर, प्रतिभा सिंह ने पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी को इस्तीफा भेजा है। उन्होंने इस्तीफा देने के कारणों का खुलासा नहीं किया है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने कहा पूनिया अवसरवादिता की राजनीति कर रही है। भाजपा ने उन्हें विधायक बनाया, मंत्री बनाया फिर भी वह अनर्गल बयानबाजी कर रही हैं। उषा पूनिया ने कहा कि भाजपा की नीतियों और आदर्शों से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी, लेकिन पिछले कुछ सालों से भाजपा के कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है।

पार्टी कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री का नाम लिए बिना कहा कि सरकार का सारा कामकाज सिर्फ मुख्यमंत्री कार्यालय बंगला नं 13 में सिमट गया है। उधर, 2003 में नवलगढ़ में निर्दलीय के रूप में चुनाव जीतने वाली प्रतिभा सिंह ने कहा कि उन्होंने अपना त्यागपत्र पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेशाध्यक्ष को भेज दिया है। उन्होंने कहा कि काफी समय से पार्टी में वह अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रही थीं। प्रतिभा सिंह 2015 में भाजपा से जुड़ी थीं।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग