25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jhunjhunu : मासिक धर्म के दौरान तीन दिन का मिले अवकाश, महिला कर्मिकों ने सीएम से मांगा रक्षाबंधन का उपहार

Jhunjhunu News : झुंझुनूं जिले में राजकीय सेवा में कार्यरत महिला अधिकारियों व कर्मचारियों ने मासिक धर्म के दौरान तीन दिन सवैतनिक अवकाश देने अथवा इस दौरान वर्क फ्रोम होम की अनुमति देने की मांग उठाई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झुंझुनू

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 14 Jul 2025, 8:41 AM IST

Rajasthan Jhunjhunu Women Workers gave a Memorandum Demanding three days leave during menstruation Rakshabandhan gift sought from CM

झुंझुनूं में कलक्टर को ज्ञापन देती महिला अ​धिकारी व कर्मचारी। फोटो पत्रिका

Jhunjhunu News : झुंझुनूं जिले में राजकीय सेवा में कार्यरत महिला अधिकारियों व कर्मचारियों ने मासिक धर्म के दौरान तीन दिन सवैतनिक अवकाश देने अथवा इस दौरान वर्क फ्रोम होम की अनुमति देने की मांग उठाई है। इस संबंध में कई महिला अधिकारियों व कर्मचारियों ने जिला कलक्टर अरुण गर्ग को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है।

मासिक धर्म एक प्राकृतिक परिचर्या

महिलाओं ने ज्ञापन में बताया कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक परिचर्या है। इससे प्रति माह महिलाओं को रूबरू होना पड़ता है। महिलाओं को राजकीय एवं पारिवारिक दोनों जिम्मेदारियों का एक साथ निर्वाह करना पड़ता है। इस दौरान भावनात्मक संकट भी आते हैं। वर्तमान केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से महिला कल्याण के क्षेत्र में अनेक प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। महिला कल्याण सरकार का मुख्य बिन्दु भी है।

मांगा राखी का उपहार

महिला कार्मिकों ने ज्ञापन में कहा कि मुख्यमंत्री इस रक्षाबंधन पर हमें यह उपहार अवश्य देंगे। परम्परा भी यह रही है कि बहनों की मांग को सर्वोपरि रखा जाता है। एटीओ प्रेरणा कालेर, प्रियंका, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नेहा झाझड़िया आदि महिला कार्मिकों ने ज्ञापन दिया।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग