6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झुंझुनू
शहीद रामसिंह की मूर्ति का अनावरण
Play video

शहीद रामसिंह की मूर्ति का अनावरण

मुख्य अतिथि सैनिक कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर ने कहा कि सीमाओं पर सैनिक पहरा देकर सीमाओं की रक्षा करते हैं। उनकी बदोलत ही हम आज घरो में चैन की नींद सोते हैं।
Google source verification

खेतड़ी. रामकुमारपुरा ग्राम पंचायत के गांव नाडा की ढाणी में शनिवार को शहीद राइफल मैन रामसिंह की मूर्ति का अनावरण हुआ। मुख्य अतिथि सैनिक कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर ने कहा कि सीमाओं पर सैनिक पहरा देकर सीमाओं की रक्षा करते हैं। उनकी बदोलत ही हम आज घरो में चैन की नींद सोते हैं। अध्यक्षता पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर ने की। प्रधान मनीषा गुर्जर, भाजपा बबाई मण्डल अध्यक्ष राजेशसिंह निर्वाण,सत्यवीर सिंह निर्वाण, कर्नल जगदेव सिंह,सूबेदार मेजर रघुवीरसिंह,जगतसिंह,पवन देवी विशिष्ट अतिथि थे। संचालन कैप्टन सुमेरसिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने वीरांगना सावित्री देवी व पुत्र रमेश सिंह को तथा समारोह में उपस्थित अन्य शहीदों के परिजनों को शाल ओढाकर अभिनंदन किया। प्रधान मनीषा गुर्जर ने शहीद स्मारक पर सिंगल पेज बोरिंग लगाने की घोषणा की।

 

Read More: बाइक देने से इंकार किया तो दोस्तों ने किया ऐसा कि पुलिस व लोगों के फूले हाथ पैर

 


108 शहीदों की मूर्तियां बनकर तैयार


झुंझुनूं. सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकारवार्ता में बाजौर ने कहा कि राज्य में करीब १३ सौ शहीदों की मूर्तियां लगाई जाएंगी। इनमें से करीब १५० लगा दी गई है। १०८ बनकर तैयार है। बाजौर से जब पूछा गया कि सीकर में भाजपा सभी सीट हार गई इसका कारण क्या है, तो वे जवाब नहीं दे सके। केवल इतना ही कह सके कि जनता ने वोट नहीं दिए। इसके अलावा उनसे पूछा गया कि आपकी सरकार की घोषणा के अनुसार कितने शहीद परिवारों को आपने नौकरी दी तो वे जवाब नहीं दे सके। ना वे अकेले झुंझुनूं की संख्या बता सके।

 

 

Read More: दिव्यांगों के हौंसले को देख रह गए सभी दंग

 

 

फिर उनसे पूछा गया कि केन्द्र में सरकार बदली फिर भी शेखावाटी में शहीदों की पार्थिव देह आने का सिलसिला जारी है, इसमें कमी क्यों नहीं आ रही। इसका जवाब भी वे नहीं दे सके। चुनाव लडऩे के सवाल पर कहा कि टिकट दिया तो चुनाव जरूर लड़ेंगे।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़