26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस मिनी नटवरलाल की दास्तां सुनकर हर कोई रह गया हैरान

(Haryana News ) किसी 10-11 साल के बच्चे को देख कर यह अनुमान नहीं लगाया जा सकता कि यदि ऐसा कोई बच्चा हो सकता है जोकि शातिर अपराधियों (Vicious criminal ) को भी मात कर दे। एक ऐसे ही बच्चे ने आंखों से काजल (Criminal child ) चुराने जैसी वारदात ( Theft in bank) करके न सिर्फ बैंककर्मियों बल्कि पुलिस को भी हैरत में डाल दिया। उम्र से करीब 10-11 साल के दिखाई देने वाले इस बच्चे ने दिनदहाड़े बैंककर्मियों की आंखों में धूल झौंकते हुए महज 20 सैकेंड के अंदर बैंक से 20 लाख रुपए उड़ा लिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जींद

•

image

Yogendra Yogi

•

Updated: 2 Oct 2020, 5:01 PM IST

इस मिनी नटवरलाल की दास्तां सुनकर हर कोई रह गया हैरान

इस मिनी नटवरलाल की दास्तां सुनकर हर कोई रह गया हैरान,इस मिनी नटवरलाल की दास्तां सुनकर हर कोई रह गया हैरान,इस मिनी नटवरलाल की दास्तां सुनकर हर कोई रह गया हैरान

जींद(हरियाणा): (Haryana News ) किसी 10-11 साल के बच्चे को देख कर यह अनुमान नहीं लगाया जा सकता कि यदि ऐसा कोई बच्चा हो सकता है जोकि शातिर अपराधियों (Vicious criminal ) को भी मात कर दे। एक ऐसे ही बच्चे ने आंखों से काजल (Criminal child ) चुराने जैसी वारदात ( Theft in bank) करके न सिर्फ बैंककर्मियों बल्कि पुलिस को भी हैरत में डाल दिया। उम्र से करीब 10-11 साल के दिखाई देने वाले इस बच्चे ने दिनदहाड़े बैंककर्मियों की आंखों में धूल झौंकते हुए महज 20 सैकेंड के अंदर बैंक से 20 लाख रुपए उड़ा लिए।

मिनी नटवरलाल
इस नटवर लाल रूपी बच्चे ने इस वारदात को अंजाम दिया हरियाणा के जींद जिले के सिविल थाना क्षेत्र स्थित पीएनबी बैंक की ब्रांच में। बैंक में आई नगदी के पांच बंडल बनाए थे। बंडल बनाने के बाद उन्होंने उन्हें टेबल पर रख दिए। वापस आए तो उन्होंने देखा कि उनके टेबल पर रखे कैश के बंडलों में से पांच बंडल गायब हैं। ये बंडल बीस लाख रुपये के थे।

कैशियर के वॉशरूम जाते ही वारदात
किसी पेशेवर चोर की तरह बच्चे ने कैशियर के कैबिन से कुछ ही सेकेंड में हाथ साफ कर दिए। बैंक का कैशियर वाश रूम के लिए अपने कैबिन से उठा तो पहले से ही ताक लगाए बैठा छोटा बच्चा तुरंत कैबिन में घुसता है और बैग में पैसे लेकर फरार हो गया। कैशियर दरवाजा बंद करना भूल गया था जिसका फायदा उठाकर बच्चे ने 20 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

सीसीटीवी फुटेज में आया
कैशियर ने टेबल के नीचे, आसपास और अलमारियों में कैश खोजना शुरू किया। बैंक के सारे कर्मियों से पूछा गया। वे हैरान हो गए। आनन- फानन में सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। जब उन लोगों ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो हैरान हो गए।

महज 20 सैकेंड में अंजाम दिया
सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि कैशियर से केबिन से निकलते ही एक 10-11 साल का बच्चा केबिन के अंदर घुसा और टेबल पर रखे 2000 रुपयों के पांच बंडल एक थैले में डाले और वहां से तेजी में बाहर निकल गया। फुटेज में दिखा कि बच्चे ने महज 20 सेकंड के अंदर ये रुपये चुराए और बाहर निकल गया।

बच्चे को दी गई ट्रेनिंग
सीसीटीवी फुटेज में बच्चे के हाव भाव देखकर साफ पता लग रहा है कि बच्चा पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। बच्चे को किसी ने ट्रेंड किया हुआ है कि किस तरह से वारदात करनी है। बच्चे ने मौके को भांपते हुए ऐसे कदम उठाया कि उस पर किसी को भी शक न हो कि उसने रुपये चुराए हैं। पुलिस अभी तक मामले में खाली हाथ है और बच्चे तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।