11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नौकरी दिलवाने के बहाने दो भाइयों ने किया महिला से रेप, अश्लील वीडियो भी बनाया

जींद जिले की एक दलित युवती से दो भाइयों द्वारा रेप किए जाने का मामला सामने आया है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जींद

•

image

Shankar Sharma

•

Updated: 31 Jul 2018, 10:30 PM IST

महिला से रेप,

नौकरी दिलवाने के बहाने दो भाइयों ने किया महिला से रेप, अश्लील वीडियो भी बनाया

फतेहाबाद। जींद जिले की एक दलित युवती से दो भाइयों द्वारा रेप किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती को हिमाचल प्रदेश से फतेहाबाद जिले के जाखल कस्बे में नौकरी दिलाने के बहाने लाया गया और यहां उसके साथ रेप करके अश्लील वीडियो बनाया गया और उसके बाद इस अश्लील वीडियो के जरिए आरोपी 2 भाइयों ने युवती के साथ बार-बार रेप किया।

डीएसपी जगदीश काजला ने बताया कि जींद पुलिस की ओर से जीरो एफआईआर उनके पास भेजी गई है जिसके आधार पर फतेहाबाद के महिला थाना में आरोपी दोनों भाइयों के खिलाफ रेप और ब्लैकमेलिंग के साथ साथ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस को प्राप्त शिकायत में पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2017 में वह हिमाचल प्रदेश में नौकरी करते हुए आरोपी दिनेश के संपर्क में आई। दिनेश ने उसे नौकरी दिलाने के बहाने झांसा देकर फतेहाबाद जिले के जाखल कस्बे में बुलाया।

पीडि़ता ने आरोप लगाया कि जाखल में दिनेश ने उसके साथ रेप किया और उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। पीडि़ता का आरोप है कि रेप करने के बाद वह प्रेग्नेंट हो गई थी और फिर आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसका गर्भ गिरा दिया। पीडि़ता ने अब पुलिस को शिकायत देकर दोनों सगे भाईयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। डीएसपी ने बताया कि पीडि़त दलित युवती की शिकायत पर जींद निवासी दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ रेप के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

झूठा प्यार और शादी का झांसा देकर लोगों से पैसे ऐंठने वाली गिरफ्तार
यमुनानगर।यमुनानगर में हनी ट्रैप का एक मामला सामने आया है। जिसमें गांव गुमथला की रहने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है जो, शादी के नाम पर ब्लैकमेल कर मोटी रकम ऐंठती थी। फिलहाल पुलिस ने इसके पास से 50 हजार रुपये नकद भी बरामद किया है।


पुलिस के मुताबिक, यमुनानगर के गांव गुमथला की रहने वाली सीमा नाम की महिला को सीआईए 2 की टीम ने गिरफ्तार किया है। जो कि पहले तो भोले भाले लोगों को अपने प्यार में फंसाती थी और बाद में उन्हें रेप के झूठे केस में फंसाने के लिए धमकाती थी। आरोपी महिला एक निजी हॉस्पिटल में नर्स का काम करती है और इसकी पहले भी तीन शादियां हो चुकी थी। इसकी हनीट्रैप का खुलासा तब हुआ जब इसने यमुनानगर निवासी चेतन को अपना निशाना बनाया। इसने पहले चेतन के साथ दोस्ती की और कुछ समय बाद उससे पैसे की मांग करने लगी। चेतन ने पैसे कई बार दे दिए, लेकिन जब सीमा पैसों के लिए चेतन को ज्यादा ही परेशान करने लगी तो चेतन ने पुलिस की मदद ली।


शिकायतकर्ता चेतन ने बताया कि वह एम आर का काम करता है। और उसका जेपी हॉस्पिटल में आना जाना लगा रहता है और वह पर मेरी मुलाकात सीमा से हुई। हमारी बातें शुरू हुई और उसके बाद हमारी फोन पर भी बातें होने लगी, शुरू में इसने मेरे से पैसे मांगे और तकरीबन 4 साल से ब्लैकमेल कर रही है। चेतन ने बताया कि शुरू में दोस्ती के नाते उसने पैसे मांगे और मैंने यह सोच कर दे दिए कि दोस्त है। पिछले दो ढाई सालों से इसने मुझे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और मेरी हालत बद से बदतर कर दी।चेतन ने बताया कि सीमा उसे यह कहते हुए धमकाती थी कि तेरे घर आऊंगी कपड़े फाड़ दूंगी, तेरा सारा खानदान खत्म कर दूंगी।

सीमा जान से मारने की धमकी भी दे चुकी है। जिससे मेरी फैमिली को परेशान रहने लगी। चेतन के मुताबिक, 4 साल में उसने सीमा को 4 लाख रुपये तक दे चुका है। अब दोबारा पचास हजार की मांग की, तो उसने पुलिस का सहारा लिया। सीआईए 2 के इंचार्ज श्रीभगवान ने बताया कल हमारे को चेतन नाम के लड़के ने शिकायत दी थी सीमा जो कि गुमथला की रहने वाली है वह मेरे को ब्लैकमेल कर रही है और रेप के झूठे केस में फंसाने के लिए पैसे मांग रही है। हमने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला पुलिस के साथ रेड की और उसको मौके पर ही गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि सीमा की पहले भी तीन शादियां हो चुकी हैं।

जिनमें 2008 में उसकी पहली शादी हुई थी, पंचायती तौर पर उसका 2 लाख लेकर समझौता हो गया था उसके बाद उसने दूसरी शादी करी 2010 में उसका भी पैसे लेकर ही समझौता हो गया था। उसने तीसरी शादी कि 2014 में उसका भी समझौता हो गया था। तीसरे परिवार का थानेसर थाने में इसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज है, उसके बाद 2014 में यमुनानगर के जेपी हस्पताल में नौकरी करने लगी थी। जहां पर चेतन के साथ जान पहचान बनाई और उसे ब्लैकमेल करने लगी। फिलहाल, सीमा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में पर्चा दर्ज कर महिला पुलिस द्वारा पूछताछ जारी है।