5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डेयरी में 8वीं पास युवाआें के लिए ड्राइवर, सीनियर फैक्‍ट्री असिस्‍टेट, जूनियर एक्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती करें आवेदन

तमिलनाडु सहकारी दूध प्रोड्यूसर्स फेडरेशन लिमिटेड (Aavin Milk) ने 8वीं पास युवाआें से ड्राइवर, सीनियर फैक्‍ट्री असिस्‍टेट, जूनियर एक्जीक्यूटिव

2 min read
Google source verification

image

Yuvraj Singh Jadon

Oct 07, 2017

aavin dairy

तमिलनाडु सहकारी दूध प्रोड्यूसर्स फेडरेशन लिमिटेड (Aavin Milk) ने 8वीं पास युवाआें से ड्राइवर, सीनियर फैक्‍ट्री असिस्‍टेट, जूनियर एक्जीक्यूटिव सहित 16 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 12 अक्टूबर 2017 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं।

तमिलनाडु सहकारी दूध प्रोड्यूसर्स फेडरेशन लिमिटेड (Aavin Milk) में ड्राइवर, सीनियर फैक्‍ट्री असिस्‍टेट, जूनियर एक्जीक्यूटिव सहित 16 रिक्त पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवाराें से अपेक्षा की जाती है कि वे अपनी पात्रता मानदंड, वेतन, कुल पद, चयन प्रक्रिया, नौकरी विवरण, अंतिम तिथि और आवेदन प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक देखते हुए अप्लाई करें।

तमिलनाडु सहकारी दूध प्रोड्यूसर्स फेडरेशन लिमिटेड (Aavin Milk) में रिक्त पदों का विवरणः

ड्राइवर

सीनियर फैक्‍ट्री असिस्‍टेट

जूनियर एक्जीक्यूटिव

तकनीशियन जीआर-द्वितीय

एक्‍जीक्‍यूटिव

डिप्‍टी मैनेजर और मैनेजर

कुल पदः 16

सैलरी: 5200-20200 रुपये प्रति माह व ग्रेड पे 2400

तमिलनाडु सहकारी दूध प्रोड्यूसर्स फेडरेशन लिमिटेड (Aavin Milk) में रिक्त पदों पर आवेदन के लिए आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष

शैक्षणिक योग्यता:

मान्यता प्राप्त संस्थान से 8वीं पास होना जरूरी। 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

नौकरी करने का स्थानः तमिलनाडु

ऐसे करें आवेदन:

इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर क्लिक करके सावधानीपूर्वक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र के साथ आवश्‍यक दस्‍तावेजों की सेल्‍फ अटेस्‍टेड फोटोकॉपी इस पते पर General Manager ,VIRUDHUNAGAR DCMPU, Srivilliputtur Dairy, Madurai Road, Meenakshipuram(P.O), Srivilliputtur – 626 125 भेजें।

अंतिम तिथि: 12 अक्टूबर 2017

चयन प्रक्रियाः चयन लिखित परीक्षा और मौखिक परीक्षा पर आधारित होगा

आवेदन शुल्कः ओसी / एमबीसी / बीसी से संबंधित उम्मीदवारों को 250 रुपये (अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये) डिमान्ड ड्राफ्ट के माध्यम से, महाप्रबंधक, विरुधुनगर डीसीएमपीयू और श्रीविल्लिपुत्तूर में देय राशि का भुगतान करना होगा।

संबंधित वेबसाइट का पताःhttp://www.aavinmilk.com/

तमिलनाडु सहकारी दूध प्रोड्यूसर्स फेडरेशन लिमिटेड (Aavin Milk) में ड्राइवर, सीनियर फैक्‍ट्री असिस्‍टेट, जूनियर एक्जीक्यूटिव सहित 16 रिक्त पदों पर भर्ती की विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।