
नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने डिप्टी इंजीनियर के 192 रिक्त पदों भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 25 अक्टूबर 2017 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ये नियुक्तियां अनुबंध पर दो साल के लिए की जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति कंपनी के बेंग्लोर कॉम्प्लेक्स के लिए होंगी।
नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) में रिक्त पदों का विवरणः
डिप्टी इंजीनियर (ईII-ग्रेड), कुल पद : 192 (अनारक्षित-96)
विषय के अनुसार रिक्तियों का विवरण
इलेक्ट्रॉनिक्स, पद : 184
मेकेनिकल, पद : 08
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से प्रथम श्रेणी के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन/कम्यूनिकेशन/टेलीकम्यूनिकेशन/मेकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक डिग्री हो। इस पद के लिए कम से कम एक साल का इंडस्ट्रियल अनुभव का होना अनिवार्य है। एससी/एसटी और दिव्यांग इंजीनियरिंग डिग्री में केवल पास होने पर भी पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
अधिकतम आयु : 01 अक्टूबर 2017 को 26 वर्ष। अधिकतम आयु सीमा में दिव्यांगों को दस वर्ष, एससी/एसटी को पांच वर्ष और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को तीन साल की छूट मिलेगी।
वेतनमान : 16,400 से 40,500 रुपये।
चयन प्रक्रिया :
-आवेदन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
-लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे। अभ्यर्थी प्रश्नों का उत्तर हिंदी या अंग्रेजी भाषा में दे सकते हैं।
-लिखित परीक्षा का आयोजन बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और गुवाहाटी में किया जाएगा।
-लिखित परीक्षा का आयोजन 26 नवंबर 2017 को किया जाएगा।
आवेदन शुल्क :
अनारक्षित और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये। एससी/एसटी और दिव्यांगों को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा।
-शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग या डेबिट/क्रेडिट कार्ड चालान के माध्यम से किया जा सकता है।
आवेदन प्रक्रिया:
-उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए सबसे पहले बीईएल की वेबसाइट (http://bel-india.com) लॉगइन करें।
-होमपेज पर करियर्स सेक्शन से रिक्रूटमेंट-एडवर्टाइजमेंट्स ऑप्शन से आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख : 25 अक्टूबर 2017
अधिक जानकारी यहां से भी ले सकते हैंः
ई-मेल : belbng@applycareer.co.in
वेबसाइट : http://bel-india.com
नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) में डिप्टी इंजीनियर के 192 रिक्त पदों भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।
Published on:
12 Oct 2017 07:02 pm
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
