
IRCON इंटरनेशनल लिमिटेड ने वर्क इंजीनियर और साइट सुपरवाइजर के 146 रिक्त पदों पर भर्ती के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 19 अक्टूबर 2017 तक आॅनलार्इन आवेदन कर सकते हैं।
IRCON इंटरनेशनल लिमिटेड में रिक्त पदों का विवरणः
वर्क इंजीनियर/सिविल, पद : 88 (अनारक्षित-46)
योग्यताः
-मान्यता प्राप्त संस्थान से 60% अंकों के साथ सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री हो। साथ ही सिविल कंस्ट्रक्शन में न्यूनतम एक साल का अनुभव हो।
आयु सीमा : आवेदक का जन्म 01 जून 1984 से पहले न हुआ हो।
वेतन : 23, 500 रुपये प्रति माह।
साइट सुपरवाइजर/सिविल, पद : 33 (अनारक्षित-19)
योग्यता : न्यूनतम 60% अंकों के साथ सिविल इंजीनियरिंग में फुल टाइम डिप्लोमा हो। सिविल कंस्ट्रक्शन में न्यूनतम एक साल का अनुभव हो।
अधिकतम आयु : आवेदकों का जन्म 1 जून 1987 से पहले नहीं हुआ हो।
वेतन : 15,500 रुपये प्रतिमाह।
साइट सुपरवाइजर/एस एंड टी, पद : 22 (अनारक्षित-13)
योग्यता : न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में फुल टाइम डिप्लोमा हो। रेलवे सिग्नलिंग वर्क्स या ओएफसी बेस्ड कम्यूनिकेशन एंड नेटवर्किंग सिस्टम्स में कम से कम एक साल का अनुभव हो।
अधिकतम आयु : आवेदकों का जन्म 01 जून 1987 से पहले नहीं हुआ हो।
वेतन : 15,500 रुपये।
वर्क्स इंजीनियर/मेकेनिकल, पद : 03 (अनारक्षित)
योग्यता : न्युनतम 60 फीसदी अंकों के साथ मेकेनिकल इंजीनियरिंग में फुल टाइम बैचलर डिग्री हो। प्रोजेक्ट एग्जिक्यूशन/प्रोडक्शन में कम से कम एक साल का अनुभव हो।
अधिकतम आयु : आवेदकों का जन्म 01 जून 1984 से पहले नहीं हुआ हो।
चयन प्रक्रियाः
-लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों का चयन होगा।
-वर्क इंजीनियर पद के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा या इंटरव्यू और साइट सुपरवाइजर पद के लिए केवल लिखित परीक्षा देना होगा।
आवेदन शुल्कः
-अनारक्षित और ओबीस वर्ग के अभ्यर्थियों को 750 रुपये शुल्क देना होगा।
-एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
-आवेदन शुल्क के साथ आवेदकों को अतिरिक्त बैंक शुल्क का भुगतान भी करना होगा।
-दिव्यांगों को शुल्क नहीं देना है।
-शुल्क का भुगतान इंटरनेट बैंकिंग या डेबिट/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है।
आवेदन प्रक्रियाः
-ऑनलाइन आवेदन के लिए कंपनी की वेबसाइट लॉगइन करें।
-फिर होमपेज पर मौजूद एचआर एंड करियर सेक्शन से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
-अंत में ऑनलाइन जमा हुए आवेदन का प्रिंटआउट निकालें और उसे भविष्य के लिए संभाल कर रखें।
अधिक जानकारी यहांः
ई-मेल : ircon.helpdesk2017@gmail.com
फोन : 18002669782, 011-29565666
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथिः
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख : 19 अक्टूबर 2017 (रात 11:00 बजे तक)
ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 21 अक्टूबर 2017
IRCON इंटरनेशनल लिमिटेड ने वर्क इंजीनियर और साइट सुपरवाइजर के 146 रिक्त पदों पर भर्ती की विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।
Published on:
08 Oct 2017 01:42 pm
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
