
नॉर्दर्न रेलवे, नई दिल्ली ने अपने सम्बद्ध डिवीज़नल ऑफिस के लिए SSE/P/Way, जूनियर इंजीनियर/ P.Way, वेल्डर, ब्लैकस्मिथ एवं ट्रैकमैन के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। सरकारी नौकरी के इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार दिए गए प्रारूप के तहत आवश्यक दस्तावेजों के साथ 29 अक्टूबर 2017 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
भारतीय रेल (आईआर) एशिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क तथा एकल सरकारी स्वामित्व वाला विश्व का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। यह 160 वर्षों से भी अधिक समय तक भारत के परिवहन क्षेत्र का मुख्य घटक रहा है। यह विश्व का सबसे बड़ा नियोक्ता है, जिसके 13 लाख से भी अधिक कर्मचारी हैं। यह न केवल देश की मूल संरचनात्मक आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है अपितु बिखरे हुए क्षेत्रों को एक साथ जोड़ने में और देश राष्ट्रीय अखंडता का भी संवर्धन करता है। राष्ट्रीय आपात स्थिति के दौरान आपदाग्रस्त क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाने में भारतीय रेलवे अग्रणी रहा है।
नॉर्दर्न रेलवे में रिक्त पदों का विवरण:
कुल पदः 4690
SSE/P/Way- 127 पद
जूनियर इंजीनियर P.Way- 62 पद
वेल्डर- 34 पद
ब्लैकस्मिथ- 33 पद
ट्रैकमैन- 4434
पात्रता मापदंडः
उपर्युक्त पदों हेतु वैसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो रेलवे के सिविल इंजीनियरिंग कैडर के रिटायर्ड एम्प्लोयी हों। योग्यता संबंधी अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
नॉर्दर्न रेलवे में रिक्त पदों के लिए आयु सीमा: 62 वर्ष
नॉर्दर्न रेलवे, नई दिल्ली में रिक्त 4960 पदों पर आवेदन कैसे करें:
सरकारी नौकरी के इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार दिए गये प्रारूप के तहत आवश्यक दस्तावेजों के साथ 29 अक्टूबर 2017 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
अधिसूचना विवरण: विज्ञापन संख्या- 754-E/Re-engagement/Misc/EIIBI
महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन की अंतिम तिथि- 29 अक्टूबर 2017
Northern Railway recruitment Notification 2017:
नॉर्दर्न रेलवे, नई दिल्ली ने अपने सम्बद्ध डिवीज़नल ऑफिस के लिए SSE/P/Way, जूनियर इंजीनियर/ P.Way, वेल्डर, ब्लैकस्मिथ एवं ट्रैकमैन के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु अधिकारिक अधिसूचना यहां क्लिक करें।
Published on:
11 Oct 2017 04:09 pm
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
