16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ONGC Cambay Apprentices recruitment 2017, अोएनजीसी कैम्बे में ट्रेड अपरेंटिस के 115 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

ONGC Cambay Apprentices recruitment 2017, तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC), कैम्बे ने ट्रेड अपरेंटिस के 115 पदों पर भर्ती

2 min read
Google source verification

image

Yuvraj Singh Jadon

Oct 19, 2017

ongc cambey

ONGC Cambay Apprentices recruitment 2017, तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC), कैम्बे ने ट्रेड अपरेंटिस के 115 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार 03 नवंबर 2017 तक निर्धारित प्रारूप के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ऑयल अैण्ड नैचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) 23 जून 1993 से प्रारंभ हुई एक भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी है। इसे फॉर्च्यून ग्लोबल 500 द्वारा 335 वें स्थान पर रखा गया है। यह भारत मे कच्चे तेल के कुल उत्पादन मे 77% और गैस के उत्पादन मे 81% का योगदान करती है। यह सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे अधिक लाभ अर्जित करने वाली कंपनी है। इसे 14 अगस्त 1956 को एक आयोग के रूप में स्थापित किया गया था। इस कंपनी में भारत सरकार की कुल इक्विटी हिस्सेदारी 74.14% है।

ओएनजीसी कच्चे तेल के अन्वेषण और उत्पादन गतिविधियों में संलिप्त है। इसकी हाइड्रोकार्बन के अन्वेषण और उत्पादन गतिविधियों भारत के 26 तलछटी बेसिनों में चल रही हैं। यह भारत के कच्चे तेल की कुल आवश्यकता का लगभग 30% उत्पादन करती है। इसके स्वामित्व मे एक 11000 किलोमीटर लम्बी पाइपलाइन है जिसका परिचालन यह स्वंय करती है। मार्च 2007 तक यह मार्केट कैप के संदर्भ में यह भारत की सबसे बड़ी कंपनी थी।



ONGC, कैम्बे में पदों का विवरण:
पदों की कुल संख्या - 115 पद
अकाउंटेंट-4 पद
केबिन / रूम अटेंडेंट -01 पद
कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट - 03 पद
इलेक्ट्रीशियन -21 पद
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक -01 पद
फिटर -21 पद
हाउस कीपर (कॉर्पोरेट) -02 पद
सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम मेंटेनेंस - 02 पद
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक -5 पद
लैब असिस्टेंट (रासायनिक संयंत्र) -04 पद
मशीनिस्ट / टर्नर -07 पद
मैकेनिक (मोटर वाहन) -02 पद
मैकेनिक डीजल -20 पद
सेक्रेटेरियल असिस्टेंट -12 पद
स्टोर कीपर -01 पद
वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिक) -09 पद


अपरेंटिस के पदों के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता और अनुभव:
उम्मीदवार ने 10 वीं कक्षा /10 + 2 कक्षा पास की हो और संबंधित ट्रेड में ट्रेड प्रमाण पत्र होना चाहिए. अकाउंटेंट के पद के लिए उम्मीदवार के पास बी.कॉम की डिग्री हो और लैब असिस्टेंट के पद के लिए उम्मीदवार के आपस बीएससी की डिग्री हो।


अपरेंटिस के पदों के लिए आयु सीमा:
18 से 24 वर्ष. सभी आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट दी गई है।

ONGC, कैम्बे में अपरेंटिस के पदों के लिए आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने आवेदन फॉर्म, " आई-सी-एचआर / ईआर, ONGC-कैम्बे संपत्ति कंसारी (पीओ), कैम्बे -388630" के पते पर 03 नवंबर 2017 तक भेज सकते हैं।

अधिसूचना विवरण:
विज्ञापन संख्या: ONGC/SKILLDVLPMNT/1/2018/Cambay
आवेदन प्रस्तुत करने की प्रारंभिक तिथि- 16 अक्टूबर 2017

ONGC Cambay Apprentices recruitment Notification 2017:

ONGC Cambay Apprentices recruitment 2017, तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC), कैम्बे ने ट्रेड अपरेंटिस के 115 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।