3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC), कराइकल, तमिलनाडु में ट्रेड अपरेंटिस के 285 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

ONGC Karaikal Apprentices traning, तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC), कराइकल, तमिलनाडु ने ट्रेड अपरेंटिस (सेक्रेटेरियल असिस्टेंट, इलेक्ट्रीशियन

2 min read
Google source verification

image

Yuvraj Singh Jadon

Oct 17, 2017

ongc recruitment

ONGC Karaikal Apprentices traning, तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC), कराइकल, तमिलनाडु ने ट्रेड अपरेंटिस (सेक्रेटेरियल असिस्टेंट, इलेक्ट्रीशियन और अन्य पद) के कुल 285 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 16 अक्टूबर 2017 से 03 नवंबर 2017 तक निर्धारित प्रारूप के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ऑयल अैण्ड नैचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) 23 जून 1993 से प्रारंभ हुई एक भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी है। इसे फॉर्च्यून ग्लोबल 500 द्वारा 335 वें स्थान पर रखा गया है। यह भारत मे कच्चे तेल के कुल उत्पादन मे 77% और गैस के उत्पादन मे 81% का योगदान करती है। यह सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे अधिक लाभ अर्जित करने वाली कंपनी है। इसे 14 अगस्त 1956 को एक आयोग के रूप में स्थापित किया गया था। इस कंपनी में भारत सरकार की कुल इक्विटी हिस्सेदारी 74.14% है।


ONGC, कराइकल में पदों का विवरण:
कुल पद- 285 पद
अकाउंटेंट- 08 पद
केबिन / रूम अटेंडेंट - 01 पद
कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट - 06 पद
डाटा एंट्री ऑपरेटर - 10 पद
ड्राफ्ट्समेन (सिविल) - 10 पद
इलेक्ट्रीशियन - 47 पद
इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक - 02 पद
फ़िटर - 59 पद
हाउस कीपर (कॉर्पोरेट) - 03 पद
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक - 28 पद
लैब असिस्टेंट(रासायनिक संयंत्र) - 06 पद
मैकेनिक डीजल - 36 पद
सेक्रेटेरियल असिस्टेंट- 40 पद
स्टोर कीपर - 04 पद
वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिक) - 25 पद


अपरेंटिस के पदों के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता और अनुभव:
उम्मीदवार ने 10 वीं कक्षा /10 + 2 कक्षा पास की हो और संबंधित ट्रेड में ट्रेड प्रमाण पत्र होना चाहिए. अकाउंटेंट के पद के लिए उम्मीदवार के पास बी.कॉम की डिग्री हो और लैब असिस्टेंट के पद के लिए उम्मीदवार के पास बीएससी की डिग्री हो।


अपरेंटिस के पदों के लिए आयु सीमा:18 से 24 वर्ष


अपरेंटिस के पदों के लिए चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों को संबंधित ट्रेड के लिए निर्धारित योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर चुना जाएगा।

ONGC, कराइकल में अपरेंटिस के पदों के लिए आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने आवेदन फॉर्म, "आई / सी एचआर-ईआर, ONGC कराइकल एसेट, नेरविटी ऑफिस कॉम्प्लेक्स, नेरविटी (पीओ), कराइकल -609604" के पते पर 03 नवंबर 2017 तक भेज सकते हैं।

अधिसूचना विवरणः
विज्ञापन संख्या:ONGC/SKILLDVLPMNT/1/2018/Karaikal
महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि - 03 नवंबर 2017

ONGC Karaikal Apprentices traning Notification 2017:
ONGC Karaikal Apprentices traning, तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC), कराइकल, तमिलनाडु ने ट्रेड अपरेंटिस (सेक्रेटेरियल असिस्टेंट, इलेक्ट्रीशियन और अन्य पद) के कुल 285 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।