
9 साल पुरानी जनगणना से तैयार हुआ 160 वार्ड का खाका, जोधपुर को बीच से चीरते हुए बनाई डिवाइडर लाइन
अविनाश केवलिया/जोधपुर. शहर में दो नगर का खाका तैयार हो गया है। शहर को बीच से चीरते हुए दो टुकड़ों में बांटा गया है। छह माह में दूसरी बार पुनर्सीमांकन हुआ है। खास बात यह है कि औसत 6 हजार 500 की जनसंख्या को रखा गया। लेकिन 9 साल में धरातल पर जनसंख्या में काफी वृद्धि हुई है। नगर निगम ने दोनों ही उत्तर व दक्षिण के 80-80 वार्ड के ड्राफ्ट तैयार कर सार्वजनिक किए हैं।
खास बात यह है कि शहर की हार्ट लाइन एमजीएच-सोजती गेट सडक़ के बीच से दोनों निगम अलग-अलग होंगे। पिछले बार 100 की बजाय 102 वार्ड का ड्राफ्ट जारी होने की गलती से सबक लेते हुए इस बार सावधानी बरती गई है। हालांकि अधिकांश काम इस बार भी दफ्तर में बैठकर नक्शे के आधार पर ही किया गया है। ऐसे में सबसे बड़ी बात यह है कि 9 साल में जनसंख्या में बड़ा बदलाव हुआ है।
अब आगे क्या
20 दिसम्बर तक इन ड्राफ्ट पर आपत्तियां ली जाएगी। जिन्हें ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों ही तरीके निगम प्रशासक के समक्ष दर्ज करवाया जा सकता है। इसके बाद प्रत्येक आपत्ति पर एक रिपोर्ट बनाकर स्वायत्त शासन विभाग को भेजा जाएगा। जनवरी में इसके फाइनल ड्राफ्ट का प्रकाशन किया जाएगा।
क्या है कागज और धरातल में अंतर
कागजों में दोनों निगम की जनसंख्या 10 लाख बताई गई है। लेकिन यह 2011 के अनुसार है। जबकि 9 साल में औसत 10 प्रतिशत तक वृद्धि हो चुकी है। वहीं शहरी क्षेत्र के कई लोग भी यहां से पलायन कर बाहरी क्षेत्र में निवास करने जा चुके हैं। ऐसे में जब मतदाता सूचियां सामने आएगी तो असली फर्क सामने आएगा।
पिछले तीन परिसीमन में स्थिति
- 65 वार्ड थे तो औस 14 हजार जनसंख्या प्रतिवार्ड थी।
- 100 वार्ड किए तो 10 हजार की जनसंख्या प्रतिवार्ड रखी गई।
- 160 वार्ड में शहर बंटा तो 6500 की जनसंख्या प्रतिवार्ड औसत होगी।
उत्तर नगर निगम
- पहला वार्ड भूरी बेरी, कालीबेरी सूरसागर से शुरू होगा।
- अंतिम वार्ड मंडोर क्षेत्र में समाप्त होगा।
- 5 लाख 26 हजार 615 कुल जनसंख्या इस नगर निगम की। दक्षिण नगर निगम
- पहला वार्ड अखेराज तालाब क्षेत्र कायलाना से शुरू होगा।
- अंतिम वार्ड का क्षेत्र शिकारगढ़ चौराहा तक होगा।
- 5 लाख 7 हजार 141 जनसंख्या दक्षिण निगम की।
इनका कहना...
इस बार ड्राफ्ट तैयार करने में पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी आपत्तियों में कोई त्रुटि सामने आती है तो उसको सुधारेंगे।
- सुरेश कुमार ओला, आयुक्त, नगर निगम जोधपुर
Published on:
10 Dec 2019 11:01 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
