महिला सुरक्षा ऑडिट परियोजना के तहत राष्ट्रीय महिला आयोग की पहल पर गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी और सम्भली ट्रस्ट ने जोधपुर में पिछले चार माह में यह रेंडम सैम्पल से यह सर्वे किया है। सोमवार को गांधी शांति प्रतिष्ठान में इसी थीम को लेकर एक स्टेक होल्डर्स की बैठक हुई और प्रजेंटेशन दिया गया। इस कार्यक्रम में, महिला सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित किया गया। जिसमें गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से जुड़े जोधपुर महिला सशक्तिकरण माध्यम के ब्यूरो के ज्योति बनिया द्वारा प्रस्तुतियां दी गईं। महापौर उत्तर कुंती देवड़ा परिहार भी मौजूद रही। सम्भली ट्रस्ट के संस्थापक गोविंद सिंह राठौड़ ने महिला और बच्चों की सुरक्षा सर्वे में मनीषा, ललित, दीपक, कुलदीप, राहुल, और धर्मेंद्र जैसे स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका का स्वागत किया। राठौड़ ने सर्वे की महत्वता पर जोर दिया, जिसका नेतृत्व टीम लीडर वीरेंद्र सिंह ने किया। प्रबंधकीय ट्रस्टी श्यामा तंवर ने आभार जताा।