
opium recovered, opium smuggler arrested, opium smuggling in jodhpur, Narcotics Control Bureau, jodhpur police, crime news of jodhpur, jodhpur news
जोधपुर .
नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) जोधपुर ने मंगलवार आधी रात किशनगढ़-अजमेर के बीच गेगल में एसयूवी कार से चालीस किलो अफीम के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पकड़ में आने से बचने के लिए तस्करों ने कार की फाटक के स्पीकर बॉक्स में अफीम से भरे प्लास्टिक बैग छिपाकर रखे थे।
ब्यूरो के क्षेत्रीय निदेशक विजेंदर सिंह ने बताया कि मादक पदार्थ की बड़ी खेप सप्लाई होने की सूचना पर एनसीबी जोधपुर ने गेगल के पास नाकाबंदी की। सफेद कार में मादक पदार्थ खेप आने की सूचना थी। वहां मंगलवार आधी रात संदिग्ध नजर आ रही सफेद एसयूवी कार रोक कर तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला। उसमें सवार तीन युवकों के हावभाव संदिग्ध थे। ब्यूरो ने कार के गेट खोले। उसमें स्पीकर बॉक्स नहीं लगे हुए थे। संदेह होने पर तलाशी ली गई तो, उसमें प्लास्टिक के बैग थे। प्लास्टिक के इन बैग में से चालीस किलो अफीम बरामद हुई। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार में सवार बिलाड़ा निवासी श्रवणराम, मण्डोर निवासी अर्जुनराम व ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया गया।
झारखंड से लाए थे खेप, जोधपुर में होनी थी सप्लाई
एनसीबी का कहना है कि आरोपी झारखंड से अफीम लेकर आए थे, जिसकी सप्लाई जोधपुर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में होनी थी। तीनों आरोपियों से कार मालिक, अफीम की खेप भेजने वाले और उसे प्राप्त करने वाले तस्करों के बारे में पूछताछ की जा रही है। झारखंड में उत्पादित अफीम की क्वालिटी व लागत कम होती है।
बजरी से भरा डम्पर छोड़ भागा चालक, एफआईआर दर्ज
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद बजरी का अवैध खनन बदस्तूर जारी है। सालावास में चार दिन पहले खनन विभाग की ओर से पकड़े गए बजरी से भरे डम्पर के सम्बन्ध में बोरानाडा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस के अनुसार खनन विभाग की टीम ने गत आठ दिसम्बर को सालावास में बजरी से भरा डम्पर पकड़ा था। दस्ता देख ड्राइवरडम्पर छोड़ कर भाग निकला था। खनन विभाग के अधिकारियों ने डम्पर बोरानाडा थाने में खड़ा करवा दिया था। इसके चार दिन बाद खनन विभाग के माइनिंग फॉरमैन दिलीप सांखला ने डम्पर चालक के खिलाफ बजरी का अवैध खनन करने का मामला दर्ज कराया है। एएसआई मीठलाल को जांच सौंपी गई है।
Published on:
14 Dec 2017 10:10 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
