
भगत की कोठी सहित जोधपुर रेल मंडल के 7 रेलवे स्टेशनों को आईएसओ प्रमाण पत्र
जोधपुर. जोधपुर रेल मंडल के 7 रेलवे स्टेशनों को स्वच्छ व हरित बनाने के लिए आइएसओ 14001:2015 प्रमाण पत्र मिला है। मण्डल के वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि जोधपुर रेल मंडल के जैसलमेर, बाड़मेर, नागौर, पाली मारवाड़, भगत की कोठी, मेड़ता रोड़ जंक्शन व नोखा रेलवे स्टेशनों को पर्यावरण प्रबन्धन सिस्टम का आईएसओ 14001:2015 प्रमाण पत्र दिया गया। संस्था प्रतिनिध ने मण्डल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत को आइएएफ द्वारा प्रमाणित और ओटाबू द्वारा जारी किए गए प्रमाण पत्र सौंपे।
इन स्टेशनों को यात्री सुविधाओं, स्वच्छ व हरा भरा पर्यावरण बनाए रखने के लिए विभिन्न उपाय करने व पर्यावरण को नुकसान से बचाने के लिए विभिन्न प्रयास करने के लिए आइएसओ प्रमाण पत्र अन्तरराष्ट्रीय स्तर के मानको को प्राप्त करने के आधार पर प्रदान किया गया है। जोधपुर मंडल रेल प्रबन्धक पंत ने बताया कि सभी रेलवे स्टेशनों पर कचरा नहीं फैलाने, तरल तथा ठोस कचरे का निस्तारण प्रबन्धन उचित रूप से कराना सुनिश्चित किया गया। उल्लेखनीय है कि जोधपुर रेलवे स्टेशन को भी आईएसओ 14001:2015 प्रमाण पत्र मिल चुका है।
बीकानेर-बान्द्रा में लगेंगे एलएचबी कोच
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए बीकानेर-बान्द्रा एक्सप्रेस में एलएचबी कोच लगाएगा। गाड़ी संख्या 22473/74, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस में बीकानेर से 2 दिसम्बर से व बान्द्रा टर्मिनस से 3 दिसम्बर से एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। इस गाडी में 1 सैकेण्ड एसी, 5 थर्ड एसी, 9 द्वितीय शयनयान श्रेणी, 4 साधारण श्रेणी तथा 2 पॉवरकार सहित कुल 21 डिब्बें होंगे।
Published on:
27 Nov 2019, 3:18 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.