11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लेनदेन विवाद के चलते दोस्त की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों दो मकान और एक गाड़ी में लगााई आग

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
jodhpur

बाप.(जोधपुर) लेन-देन विवाद के चलते मंगलवार रात देदासरी गांव में एक युवक ने अपने ही दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। बुधवार सुबह मृतक के परिजनों व ग्रामीणों को वारदात की जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों ने वारदात स्थल के पास स्थित दो मकानों में व एक पिकअप गाड़ी को जला दिया। दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। सूचना पाकर बाप पुलिस मय जाब्ता मौके पर पहुंची।

सीआई कैलाशदान चारण ने बताया कि नजीर पुत्र मोइबदीन मुसलमान निवासी देदासरी ने रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार को दिन में उसके भाई शाबीर के मोबाइल पर शौकत पुत्र नूरदीन निवासी देदासरी का फोन आया और उसे घर बुलाया।

बूंदी जिले के नैनवां में ऐसा क्या हुआ जो दो घंटे में ही अस्पताल में भर्ती हुए 50 से अधिक जने... जानने के लिए पढि़ए यह खबर

शाबीर, शौकत से पैसे मांगता था। शाम तक शाबीर वापस घर नहीं लौटा तो शौकत से बात की तो उसने बताया कि तेरा भाई तो पैसों का हिसाब कर शाम चार बजे ही चला गया। बुधवार सुबह शौकत के घर पहुंचे तो पूरा घर बंद था तथा केवल एक खिड़की खुली थी। घर के आगे एक गाड़ी खड़ी थी।

खिड़़की से घर में घुसे तो देखा कि स्टोर में खून से लथपथ शाबीर का शव पड़ा था। उसके सिर पर गोली लगी थी तथा कपड़े खून से सने हुए थे। शौकत व उसके भाई परिवार सहित हत्या के बाद मौके से फरार हो गए।

राजस्थान में BJP के सोशल मीडिया वालंटियर्स से मिले अमित शाह, प्रदेश में चुनावी रणनीति को लेकर कही ये खास बात

Patrika Impact : आखिर, ग्रामीणों को मिला मीठा पानी, फ्लोराइड पानी से मिली मुक्ति.. देखें वीड‍ियो

हैवानियत की हद! निर्दयी पिता ने एक साल की बेटी को कुएं में फेंका, शव बरामद

छात्रसंघ चुनाव रंजिश को लेकर गांव में चली गोलियां, ग्रामीणों में दहशत