14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान का ‘करोड़पति’ एलडीसी! घर में मिले इतने नोटों के बंडल, ACB अफसर हैरान, गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन

ACB Raid In Bikaner: एसीबी ने पंचायत विभाग के एलडीसी के ठिकानों पर छापेमारी कर आय से अधिक संपत्ति का बड़ा खुलासा किया है। कार्रवाई में नकदी, सोना-चांदी और करोड़ों रुपए की संपत्ति से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं।

2 min read
Google source verification
ACB, ACB action, ACB action in Bikaner, ACB raid in Bikaner, ACB raid in Rajasthan, crorepati LDC, Bikaner news, एसीबी, एसीबी एक्शन, एसीबी एक्शन इन बीकानेर, एसीबी रेड इन बीकानेर, एसीबी रेड इन राजस्थान, करोड़पति एलडीसी, बीकानेर न्यूज

लिपिक शुभकरण के मकान बरामद रुपए। फोटो- पत्रिका

बीकानेर। भ्रष्टाचार के खिलाफ राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को बीकानेर में पंचायत विभाग के लिपिक (एलडीसी) शुभकरण परिहार (छींपा) के ठिकानों पर एक साथ दबिश देकर भारी मात्रा में नकदी और संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए। कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।

एसीबी टीमों ने तलाशी के दौरान घर और अन्य ठिकानों से करीब सवा किलो सोना, 2 किलो चांदी, करीब 76 लाख रुपए नकद तथा कई भूखंडों और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद किए। चार गाड़ियां भी मिलीं, जिनमें एक स्कॉर्पियो, एक कार और दो बाइक शामिल हैं।

पांच टीमों ने एक साथ दी दबिश

यह कार्रवाई एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता के निर्देशन में की गई। दबिश एसीबी डीआईजी भुवन भूषण यादव के नेतृत्व में दी गई। डीआईजी यादव ने बताया कि एलडीसी के ठिकानों पर दबिश देने के लिए पांच टीमें गठित की गईं। टीमों ने जयनारायण व्यास कॉलोनी, वैष्णोधाम के सामने मातेश्वरी एन्क्लेव, बागीनाड़ा छींपों का मोहल्ला गंगाशहर, आरोपी के गांव पुनरासर तथा पदस्थापन ग्राम पंचायत कानासर, पंचायत समिति बाप (फलोदी) में एक साथ दबिश दी।

नेतृत्व एडिशनल एसपी विनोद कुमार ने किया। एएसपी आशीष कुमार, एएसपी महावीर प्रसाद शर्मा, सीआई इंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी भी कार्रवाई में शामिल रहे। टीमों ने आरोपी की संपत्ति का भौतिक सत्यापन शुरू किया और संदिग्ध दस्तावेज, निवेश रिकॉर्ड व जमीन-जायदाद के कागजात कब्जे में लेकर सील कर दिए।

आय से अधिक संपत्ति

एसीबी ने बताया कि मूलत: बीकानेर जिले के पुनरासर गांव तथा वर्तमान में गंगाशहर के बागीनाड़ा छींपों का मोहल्ला निवासी शुभकरण परिहार, मूल रूप से फलोदी जिले की पंचायत समिति बाप के कानासर गांव में पदस्थ है। वह हाल ही में उदट गांव का भी कार्यभार देख रहा है। एसीबी ने उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया है। जांच में उसके पास आय से 938 प्रतिशत अधिक संपत्ति होने की पुष्टि हुई।

एफआईआर दर्ज करने के बाद एसीबी की अलग-अलग टीमें गठित की गईं। सभी टीमों ने शुक्रवार सुबह एक साथ बीकानेर में जयनारायण व्यास कॉलोनी, जयपुर रोड स्थित वैष्णोधाम के सामने मातेश्वरी एन्क्लेव, गंगाशहर के बागीनाड़ा छींपों का मोहल्ला, पैतृक गांव पुनरासर और आरोपी के पदस्थापन कानासर गांव में पंचायत विभाग के कार्यालय में तलाशी ली। इस दौरान कई दस्तावेज खंगाले गए और जांच के लिए कब्जे में लिए गए। नकदी इतनी अधिक मात्रा में थी कि उसे गिनने के लिए मशीन का उपयोग करना पड़ा।

14 महीने से कानासर व नौ माह से उदट में कार्यरत

आरोपी शुभकरण परिहार पंचायती राज विभाग में कनिष्ठ सहायक है। वह 14 महीने से कानासर गांव में कार्यरत है। पिछले नौ महीने से उसके पास उदट गांव का भी कार्यभार है।

यह वीडियो भी देखें

सर्च में मिला एक किलो सोना, दो किलो चांदी व 75 लाख रुपए

  • बीकानेर में मातेश्वरी एन्क्लेव कॉलोनी में वैष्णोधाम के सामने और गंगाशहर के बागीनाड़ा स्थित अलग-अलग मकानों से 75 लाख रुपए, एक किलो सोना और दो किलो चांदी मिली।
  • आरोपी के पास बीकानेर शहर में तीन बेशकीमती आलिशान मकान भी हैं।
  • पैतृक गांव में भी एक आलिशान मकान मिला। साथ ही 17 हेक्टेयर कृषि भूमि भी है।