10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
तो अब इस कारण न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करेंगे अधिवक्ता!
Play video

तो अब इस कारण न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करेंगे अधिवक्ता!

सीजे प्रदीप नन्द्राजोग न्यायाधीश विनीत माथुर के साथ खंडपीठ प्रथम में सुनवाई करेंगे  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Harshwardhan Singh Bhati

•

Updated: 29 Apr 2018, 12:32 PM IST

जोधपुर . राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्य पीठ में हालांकि सोमवार का दिन अप्रैल माह का अंतिम कार्यदिवसी होने की वजह से स्थानीय अधिवक्तागण एकीकृत हाईकोर्ट के संघर्ष क्रम में स्वैच्छा से न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करेंगे। लेकिन इस रोज सुनवाई के लिए सूचिबद्ध अतिआवश्यक मामलों के सम्बंध में हाईकोर्ट की अधिकृत वेब साईट में प्रकाशित कॉज लिस्ट के अनुसार सीजे प्रदीप नन्द्राजोग न्यायाधीश विनीत माथुर के साथ कोर्ट संख्या १ में सुनवाई करेंगे। जबकि वरिष्ठ न्यायाधीश जयपुर में न्यायाधीश जीआर मूलचंदानी के साथ कोर्ट संख्या १५ में जनहित याचिकाओं की सुनवाई करेंगे। सोमवार से न्यायाधीश विजयकुमार व्यास भी जोधपुर में विभिन्न मामलों की सुनवाई करेंगे।

 

अधिवक्ता करेंगे न्यायिक कार्यों का बहिष्कार

 

राजस्थान हाईकोर्ट को खंडित कर जोधपुर के अलावा जयपुर में भी पीठ शुरू करने के विरोध में स्थानीय अधिवक्ता विगत चार से अधिक दशक से संघर्षरत हैं। इसके तहत स्थानीय अधिवक्ता प्रत्येक माह के अंतिम कार्यदिवस पर स्वैच्छा से न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करते हैं। सोमवार को भी अधिवक्ता न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़