
तीनों आरोपी रिमाण्ड पर, मुख्य आरोपी पकड़ से दूर
जोधपुर.
मोगड़ा में डेयरी प्लांट के पास चाकू से गोदकर एक श्रमिक की हत्या करने के मामले में फरार तीन मुख्य आरोपी रविवार को भी कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके। उधर, हत्या में शामिल तीन अन्य आरोपियों को अदालत ने रिमाण्ड पर भेज दिया।
थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि प्रकरण में गिरफ्तार लातूर निवासी नीतिन पुत्र दिलीप कोली, चित्तौडग़ढ़ जिले में सियालिया निवासी कमलेश सुवालका पुत्र राजूलाल कलाल व राधेश्याम पुत्र संपतलाल गुर्जर को अदालत में पेश किया गया, जहां से तीनों को पांच-पांच दिन के रिमाण्ड पर भेजने के आदेश दिए गए। वारदात में लातूर निवासी राम बावल्गे, प्रेम व सुधीर भी शामिल थे। जो मुख्य आरोपी हैं। इन तीनों को प्लांट के श्रमिकों को डराने-धमकाने व हमला करने के लिए भेजा गया था।
गौरतलब है कि गत एक अक्टूबर को मोगड़ा में अमूल डेयरी प्लांट के पास श्रमिक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
Published on:
5 Oct 2020, 6:30 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.