20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO : जोधपुर में बिगड़ी बिग बी की सेहत, दुआ में उठे प्रशंसकों के हाथ

बिग बी के चेकअप को मुबंई से पहुंची चिकित्सकों की टीम, ठ्ग्स ऑफ हिंदोस्तान शूटिंग में बिगड़ी तबीयत  

2 min read
Google source verification
thugs of hindostan film shooting in jodhpur

Amitabh Bachchan, Amitabh Bachchan health issue, jodhpur news, Thugs of Hindostan, Thugs of Hindostan latest news, Thugs of Hindostan shooting update

जोधपुर . बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और मिस्टर पर्फेक्शनिस्ट आमिर खान की अपकमिंग मूवी ठ्ग्स ऑफ हिंदोस्तान की शूटिंग सूर्यनगरी में पिछले कुछ दिनों से चल रही है। यहां आज तड़के बिग बी की तबियत अचानक बिगड़ गई। सुबह से ही वे अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। एेसे में उनकी सेहत को सही करने के लिए मंगलवर दोपहर को मुंबई से विशेष विमान से चिकित्सकों की टीम यहां पहुंची। वहीं बिग बी के प्रशंसक चिंतित हो उठे। उन्होंने महानायक के जल्द होने की दुआएं मांगी। प्रशंसकों का कहना है कि वे जल्द ही अमिताभ के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं और उन्हें शूटिंग पूरी कर नई फिल्मों में देखना चाहते हैं।


उल्लेखनीय है कि यहां मेहरानगढ़ और रॉक गार्डन में बिग बी के कई शॉट्स फिल्माए जा रहे हैं। वहीं फिल्म की अन्य कास्टिंग की शूटिंग भी चल रही है। इस बीच महानायक बच्चन के बीमार होने की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। जानकारों के अनुसार बिग बी जब प्रथम दिन जोधपुर आए उसी दिन से उनकी तबीयत खराब चल रही है और आने के बाद से वह ज्यादातर समय विश्राम ही करते रहे। अजीत भवन के कक्ष में ही भोजन ले रहे थे। पहले दिन उनके साथ उनका निजी कुक आने से ही यह संभावना जताई जा रही थी कि उनकी तबीयत खराब है। मुंबई में भी उन्हें पिछले सप्ताह कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर सुबह पांच बजे कहा की उनकी डॉक्टरों की टीम जोधपुर आ रही है और फिल्म में युद्ध के सीन भारी भरकम कॉस्ट्यूम के कारण उन्हें थकावट सी महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की टीम उन्हें वापस रिफ्रेश कर देगी। इन दिनों जोधपुर के मेहरानगढ़ में ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की शूटिंग लगातार जारी है।

सोमवार रात को शूटिंग का नाइट शिफ्ट होने के कारण अमिताभ बच्चन ने कई युद्ध से जुड़े महत्वपूर्ण सीन पूरे किए। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर सुबह पांच बजे अपने डॉक्टर के आने की टीम की सूचना दी और वह शूटिंग के कारण थकावट के बाद रिफ्रेश होने डॉक्टरों की टीम को मुंबई से चार्टर प्लेन से जोधपुर बुलाया है। बताया जा रहा है कि १२.३० बजे तक उनकी चिकित्सक टीम जोधपुर पहुंच जाएगी। यह भी जानकारी आई है कि रात ३ बजे अमिताभ की तबियत खराब होने लगी थी। उन्होंने शूटिंग रोक कर आराम किया। फिर पांच बजे अपने ब्लॉग पर यह जानकारी अपलोड की।